राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर दो फेज में वोटिंग हुई थी. इनमें से ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और BJP की टक्कर है. एक-दो सीटों पर निर्दलीय और अन्य पार्टियों के प्रत्याशी भी मैदान में हैं. लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में राजस्थान में BJP का दबदबा रहा है. इस बार भी BJP राजस्थान में क्लीन स्वीप करने की उम्मीद कर रही है. जबकि कांग्रेस ने भी जीत के लिए पूरा जोर लगाया है. नतीजे 4 जून को आएंगे. उससे पहले तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल में राजस्थान में BJP को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है.
एग्जिट पोल के मुताबिक, BJP इस बार राजस्थान में क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगी. उसे 3 से 6 सीटों का नुकसान होगा. जबकि INDIA अलायंस को 5-7 सीटें मिलती दिख रही हैं. दूसरी ओर, शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी चौंका सकते हैं. भाटी बाड़मेर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हैं.
वहीं, NDTV ने तमाम एग्जिट पोल के नतीजों का कंपाइल एनालिसिस किया है. NDTV के Poll of Exit Poll 2024 के मुताबिक, NDA को ओवरऑल 358 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस की लीडरशिप वाले INDIA अलायंस को 148 सीटों का अनुमान है. जबकि अन्य को 37 सीटें मिलती दिख रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
4 जून को इन सीटों पर रहेगी नजर
इस चुनाव में राजस्थान की कुछ हॉट सीटों के एग्जिट पोल के नतीजों पर सबकी नजर रहेगी. जोधपुर, चुरू, बाड़मेर, भरतपुर, कोटा, बांसवाड़ा, जालौर और नागौर ऐसी ही सीटें हैं. राजस्थान की सबसे चर्चित सीट बाड़मेर है. यहां मुकाबला त्रिकोणीय है. शिव विधानसभा सीट से वर्तमान में निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी सभाओं में जबरदस्त भीड़ जुट रही है. BJP ने यहां से कैलाश चौधरी को उतारा है. कांग्रेस ने उम्मेदाराम बेनीवाल को उतारा है.

2019 में क्या थे एग्जिट पोल के नतीजे
News18 ने IPSOS के साथ मिलकर राजस्थान की सभी 25 सीटों के लिए एग्जिट पोल का डेटा जारी किया था. News18-IPSOS के एग्जिट पोल में BJP को 22-23 सीटें दिखाई गई थीं. वहीं, कांग्रेस के लिए 2 से 3 सीटों की भविष्यवाणी की गई थी. टाइम्स नाऊ-VMR एग्जिट पोल ने राजस्थान में BJP को 25 में से 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया था. कांग्रेस को 5 सीटें दी गई थीं. वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने BJP को राजस्थान में 23 सीटें दी थीं. कांग्रेस के खाते में 2 सीट जाने का अनुमान जताया था.
राजस्थान में कैसे रहे 2019 के नतीजे?
2019 में राजस्थान के लिए एग्जिट पोल के नतीजे काफी हद तक सटीक साबित हुए थे. NEWS8 के साथ-साथ अधिकतर टीवी चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक ही राजस्थान में BJP को सीटें मिली थीं. इस तरह से देखा जाए तो 2019 के लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल सटीक और सही साबित हुए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं