Rajasthan Updates: राजस्थान (Rajasthan Political Crisis) में सियासी उठापटक जारी है. SOG के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) को भेजे एक नोटिस के बाद विवाद बढ़ता चला गया और सूबे में सरकार गिराने-बचाने का खेल शुरू हो गया. सचिन पायलट कांग्रेस आलाकमान के सामने अपनी बात रखने के लिए दिल्ली पहुंचे लेकिन गांधी परिवार से मिल नहीं पाए. इस बीच सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) द्वारा आज (सोमवार) बुलाई गई विधायक दल की बैठक में शामिल होने से इनकार किया है. दरअसल प्रदेश के सियासी संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह बैठक बुलाई है. सचिन पायलट ने दावा किया कि उन्हें 30 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है और गहलोत सरकार अल्पमत में है. पायलट ने NDTV से कहा कि गहलोत सरकार अल्पमत में है. 30 विधायकों का समर्थन उनके पास है. उन्होंने कहा कि कोई अपना घर नहीं छोड़ना चाहता लेकिन वो ऐसी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकते.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Sachin Pilot, Political Crisis In Rajasthan, Sachin Pilot In Delhi, Rajasthan Live Updates