Rajasthan Crisis: राजस्थान के जारी सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट (Sachin Pilot) को डिप्टी सीएम पद से हटा दिया गया. इसके साथ-साथ उनसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (Rajasthan Congress Chief) का दर्जा भी ले लिया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस सबके लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहराया. गहलोत ने कहा कि भाजपा लंबे समय से षडयंत्र कर रही थी. पिछले 6 महीने से यह षडयंत्र चल रहा था. उन्होंने कहा कि हमारे कुछ साथी गुमराह होकर चले भी गए, हालांकि भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं हुए हैं. उन्होंने जो कर्नाटक में किया, मप्र में किया, वो यहां नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि हाईकमान को मजबूरी में फैसला करना पड़ा.
Sad to see Rajasthan Govt. on auto-pilot because the CM is busy chasing a Pilot.#RajasthanPoliticalCrisis
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) July 13, 2020
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
उधर, अशोक गहलोत सरकार पर तंज करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश सरकार 'ऑटो पायलट मोड' में है क्योंकि मुख्यमंत्री एक 'पायलट का पीछा करने में व्यस्त' हैं. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर कहा, 'यह देखना दुखद है कि राजस्थान सरकार ऑटो पायलट रूप में है, क्योंकि मुख्यमंत्री एक पायलट का पीछा करने में व्यस्त हैं.' शेखावत राजस्थान के जोधपुर से सांसद हैं.
बगावत के सुरों से साफ ज़ाहिर है कि राजा के महल में घुटन बहुत है!#RajasthanPoliticalCrisis
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) July 14, 2020
शेखावत ने गांधी परिवार पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा, 'बगावत के सुरों से साफ ज़ाहिर है कि राजा के महल में घुटन बहुत है!' उन्होंने कहा कि यह गहलोत जी की ज़बरदस्ती की बाड़ेबंदी है, अपनी कमियों को दूसरों पर थोपना, चुने गए विधायकों को भेड़ बकरी समझना और विद्रोह के लिये भाजपा को जिम्मेदार ठहराना.
VIDEO: राजस्थान के सियासी संग्राम पर बोले गहलोत- BJP के मंसूबे पूरे नहीं हुए
(इनपुट: भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं