दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में हबीब खान नाम के आरोपी को राजस्थान के पोखरण (Pokhran) से अरेस्ट किया है. पकड़ा गया जासूस आईएसआई को गोपनीय जानकारियां लीक कर रहा था. उसकी गिरफ्तारी से जासूसी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.हबीबुर्रहमान आईएसआई के लिए काम करता है. वह पाकिस्तान भी जा चुका है.
सूत्रों के मुताबिक- उसके पास सेना के बेहद सीक्रेट दस्तावेज और आर्मी एरिया का नक्शा भी बरामद हुआ है. सेना के अफसर ये दस्तावेज उसे मुहैया करवाते थे. आगरा में तैनात एक जवान ने उसे मुहैया करवाए थे. ये दस्तावेज अब उसे कमल नाम के शख्स को सौंपने थे. हबीब से पूछताछ जारी है. कुछ अन्य लोग भी हिरासत में लिए गए हैं. दिल्ली पुलिस आज इस रैकेट के बारे में और खुलासा कर सकती है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें कि हबीब बीकानेर का निवासी है और सोशल वर्क से भी जुड़ा हुआ है. वह कॉन्ट्रेक्टर के रूप में कई साल से काम कर रहा था. फिलहाल उसके पास आर्मी एरिया में सब्जी सप्लाई करने का ठेका था. वह पोखरण में ही इंदिरा रसोई में भी सब्जी सप्लाई के ठेके से जुड़ा हुआ था.
दिल्ली पुलिस हबीब को पोखरण से दिल्ली लाकर पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क में और कौन कौन लोग शामिल हैं, इस पर जल्द ही खुलासा हो पाएगा. पता चल पाएगा कि आईएसआई के लिए काम करने वाले इस जासूसी नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं