Rajasthan News: राजस्थान के जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस (Congress) ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) को डिप्टी सीएम पद से हटा दिया. साथ-साथ उनसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (Rajasthan Congress Chief) का दर्जा भी ले लिया गया है. इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि 'सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं'. इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर इस घड़ी में उनके साथ खड़े लोगों का आभार जताया. सचिन पायलट ने ट्वीट किया, 'आज जो मेरे समर्थन में आए उनका तहे दिल से शुक्रिया व आभार. राम राम सा !
My heartfelt thanks and gratitude to all those who have come out in my support today.
— Sachin Pilot (@SachinPilot) July 14, 2020
राम राम सा !
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इससे पहले सचिन पायलट ने ट्विटर पर पर अपना बायो भी चेंज कर लिया. वहीं, जयपुर में पार्टी हेडक्वार्टर पर से पायलट के पोस्टर भी हटा दिये गए और उनकी जगह गोविंद सिंह दोस्तारा ( Govind Singh Dotasra) का पोस्टर लगाया गया जिन्हें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है. सचिन पायलट ने ट्विटर पर अब अपना बायो बदलकर लिखा है, टोंक से विधायक | भारत सरकार के आईटी, दूरसंचार और कॉर्पोरेट मामलों के पूर्व मंत्री | कमीशंड अधिकारी, टेरिटोरियल आर्मी.

उधर, कांग्रेस ने आरोप लगाए कि बीजेपी, अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार को गिराने की साजिश रच रही है. दूसरी मीटिंग में कांग्रेस ने सचिन पायटलट (Sachin Pilot) को आमंत्रित किया था, लेकिन सचिन पहले ही अपने तेवरों से पार्टी को साफ कर चुके थे कि वह इस बार आर या पार के मूड में हैं. लिहाजा वह मीटिंग में नहीं पहुंचे. जिसके परिणामस्वरुप उन्हें न सिर्फ मंत्री पद से हटा दिया गया बल्कि पार्टी में दिए गए विभिन्न ओहदों से भी हटा दिया गया.
राजस्थान के घमासान के बीच बोले सचिन पायलट- सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के चार दिन के घटनाक्रम से सब परिचित हैं. BJP ने एक षड्यंत्र के तहत राजस्थान की चुनी हुई सरकार को गिराने की साज़िश की है. भाजपा ने धनबल, सत्ता बल, ईडी और इनकम टैक्स विभाग का गलत इस्तेमाल किया गया है. पूरे देश ने देखा कि अशोक गहलोत सरकार के विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा, शीर्ष नेतृत्व राहुल, सोनिया ने दूसरे नेताओं ने सचिन पॉयलट से दर्जनों बार बात की. हमने कहा कि खुले दिल से कहा कि आप वापस आईये. जो परिवार में बैठ कर सब सुलझाएंगे.
VIDEO: सचिन पायलट मंत्री पद से बर्खास्त, गवर्नर से मिले गहलोत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं