राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सोमवार को बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर राजनीतिक लाभ के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी का यह दांव चुनाव में उसके लिए उल्टा साबित होगा, क्योंकि लोग अब चीजें समझ गए हैं. कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता गहलोत ने पत्रकारों के साथ बातचीत में यह टिप्पणी की. उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई, जब सोमवार को उनके बेटे वैभव गहलोत विदेशी मुद्रा उल्लंघन कानून के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए.
ये भी पढ़ें-राजस्थान CM अशोक गहलोत के बेटे से ED ने की 9 घंटे पूछताछ, 16 नवंबर को फिर बुलाया
अशोक गहलोत ने केंद्र पर लगाए आरोप
अब अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. संघीय एजेंसी ने पिछले सप्ताह वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत यहां ए पी जे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित उसके मुख्यालय में इस मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया था. अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि इस मामले में कुछ है नहीं, यह 10-12 साल पुराना मामला है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जांच एजेंसी ने फेमा के तहत वैभव गहलोत का बयान दर्ज किया, जिसके तहत कानूनी कार्यवाही की प्रकृति दीवानी है. वैभव ने एक घंटे के दोपहर के भोजन के अवकाश के लिए ईडी के कार्यालय से बाहर आने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘मेरा और मेरे परिवार का फेमा या विदेशी लेनदेन से कोई लेना-देना नहीं है...उन्होंने मुझे समन के तहत पेश होने के लिए कम समय दिया. मैंने 15 दिन का समय मांगा था...उन्हें मुझे और समय देना चाहिए था.'
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वैभव गहलोत से पूछताछ
इस समन का संबंध राजस्थान स्थित आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े समूह ‘ट्राइटन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड', ‘वर्धा एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड' और इसके निदेशकोंऔर प्रमोटर शिव शंकर शर्मा, रतन कांत शर्मा और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के हाल में मारे गए छापों से है. एजेंसी ने अगस्त में तीन दिनों तक जयपुर, उदयपुर, मुंबई और दिल्ली में समूह और उसके प्रमोटर से जुड़े परिसरों पर छापे मारे थे. उसने छापेमारी के दौरान ‘आपत्तिजनक' दस्तावेज मिलने का दावा किया था और आरोप लगाया था कि ट्राइटन समूह ‘‘सीमा पार निहितार्थ वाले हवाला लेन-देन में शामिल था.'
ईडी ने एक बयान में बताया था कि इस छापेमारी के बाद उसने 1.2 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की थी जो आय के ज्ञात स्रोत से अधिक थी और डिजिटल साक्ष्य, हार्ड डिस्क, मोबाइल इत्यादि भी जब्त किए गए थे. उसने कहा था कि ये ‘समूह द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए ऐसे लेन-देन को दर्शाते है, जिनका बही-खाते में रिकॉर्ड नहीं है.'
ये भी पढ़ें-"INDIA के लिए अच्छी बात नहीं": कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच मतभेद पर बोले उमर अब्दुल्ला
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं