नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने विपक्षी गठबंधन INDIA (INDIA Alliance) में आपसी मतभेद को दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच मौजूदा तनाव पर उमर अब्दुल्ला ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ‘INDIA' अलायंस की स्थिति अभी मजबूत नहीं है. कुछ आंतरिक झगड़े हैं जो नहीं होने चाहिए. खासकर उन चार से पांच राज्यों में जहां चुनाव हैं.”
गठबंधन दलों की आंतरिक लड़ाई पर चिंता जाहिर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जिस तरह से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच लड़ाई सामने आई है. दोनों ने कहा है कि वे मध्य प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. यह ‘INDIA' गठबंधन के लिए अच्छा नहीं है. शायद राज्य चुनाव के बाद हम फिर मिलेंगे. हम साथ बैठकर काम करने की कोशिश करेंगे."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के सहयोगी दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर विवाद है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कांग्रेस पर सीट-बंटवारे की रणनीति करने का आरोप लगाया है. मध्य प्रदेश में कोई सीट नहीं देने पर अखिलेश यादव ने इसे कांग्रेस का ‘विश्वासघात' माना है. वो सार्वजनिक रूप से सहयोगी कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं.
गौर करने वाली बात ये है कि कांग्रेस ने अखिलेश यादव की नाराजगी को दूर करने की कोशिश भी नहीं की. अखिलेश यादव के विश्वासघात के आरोप के बारे में पूछे जाने पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा था, "अरे भाई छोड़ो अखिलेश अखिलेश (अखिलेश यादव के बारे में भूल जाओ)".
वहीं, सोमवार को अखिलेश यादव ने लखनऊ में PDA (पिछड़ी, दलित और अल्पसंख्यक) साइकिल यात्रा की शुरुआत करते हुए INDIA गठबंधन को लेकर असमंजस की स्थिति साफ कर दी. अखिलेश ने कहा,"PDA रणनीति है, INDIA गठबंधन है... PDA बीजेपी को हटा देगा".
ये भी पढ़ें:-
JDU अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारने के फैसले का किया बचाव
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा,‘‘कर्नाटक की तरह मध्य प्रदेश में भी BJP को चुनावी झटका देंगे मतदाता''
2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस करेगी क्राउडफंडिंग, बनाई पूरी रणनीति : सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं