विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2023

"44 जिले, 44 बाहरी नेता" : BJP ने राजस्थान चुनाव के लिए ऐसे बनाया माइक्रो मैनेजमेंट प्लान

राजस्थान चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति के मुताबिक, अन्य राज्यों से सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों आदि को तैनात किया गया है. सभी बाहरी नेताओं को जिलों, विधानसभाओं और मंडलों तक की जिम्मेदारी दी गई.

"44 जिले, 44 बाहरी नेता" : BJP ने राजस्थान चुनाव के लिए ऐसे बनाया माइक्रो मैनेजमेंट प्लान
जयपुर:

राजस्थान चुनाव (Rajasthan Elections 2023) में बीजेपी (BJP) ने माइक्रो मैनेजमेंट के लिए रणनीति तैयार कर ली है. प्रदेश को सात जोन में बांटा गया है. दूसरे राज्यों के 44 नेताओं को इन सात जोन के 44 जिलों की दी जिम्मेदारी दी गई है. हर बाहरी नेता को एक जिले की कमान सौंपी गई है. इनका काम अपने प्रभार के जिले में मुद्दों को तय करना, उम्मीदवारों की मदद करना, केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम का समन्वयन करना और चुनाव से जुड़े अन्य कार्य होंगे.  

राजस्थान चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति के मुताबिक, अन्य राज्यों से सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों आदि को तैनात किया गया है. सभी बाहरी नेताओं को जिलों, विधानसभाओं और मंडलों तक की जिम्मेदारी दी गई. इन्हें चुनाव प्रबंधन करने को कहा गया. हर जोन के प्रभारी और सह प्रभारी भी बनाए गए हैं. मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में विधानसभावार कार्यों का आवंटन किया गया था. अभी तक 26 नेता जयपुर पहुंचे हैं. उन्होंने अपने जिलों में जाकर काम संभाल लिया है.

अन्य नेता भी जल्दी ही पहुंचेंगे राजस्थान
दिल्ली सांसद प्रवेश वर्मा को जोधपुर देहात पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड को सीकर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को जयपुर शहर, हरियाणा विधायक महिपाल ढाडा को हनुमानगढ, हरियाणा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी को चूरू, यूपी से बीजेपी नेता जुगलकिशोर को जयपुर देहात, उत्तर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह को जयपुर देहात, दक्षिण जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविन्द्र गुप्ता को दौसा, हरियाणा के बीजेपी नेता अरविंद यादव को अजमेर देहात, दिल्ली सांसद रमेश विधूड़ी को टोंक की जिम्मेदारी दी गई है.

इसी तरह यूपी में बीजेपी नेता अरुण असीम को कोटा देहात, उत्तराखंड में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को बारां की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गुजरात के विधायक प्रवीण माली को बांसवाड़ा और मुकेश पटेल को राजसमंद जिलों की जिम्मेदारी दी गई है. केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को सवाई माधोपुर, सांसद और पूर्व मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को करौली जिलों का दायित्व दिया गया है.  

उत्तराखंड सरकार में मंत्री धन सिंह रावत को धौलपुर, हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को झुंझुनू की कमान सौंपी गई है. हरियाणा से सांसद नायाब सैनी अलवर दक्षिण, तो सांसद सुनीता दुग्गल अलवर उत्तर जिले का मोर्चा संभालेंगी.  इसी तरह अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.  

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान में हर दिन महिलाओं का अपमान हो रहा और अशोक गहलोत सरकार चुप है : जेपी नड्डा

कांग्रेस ने जिस तरह 5 साल सरकार चलाई, वह 0 नंबर पाने की हकदार : जयपुर में गरजे PM मोदी

"हमारी पहचान खत्म करना चाहती है कांग्रेस": PM मोदी ने जयपुर की रैली में विपक्ष पर किए ये 10 वार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Assembly Elections 2023, Elections 2023, Bjp, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com