राजस्थान के सवाईमाधोपुर में शनिवार को बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने राज्य के प्रतापगढ़ में आदिवासी महिला को नग्न करके गांव में घुमाने की घटना को लेकर सरकार पर जोरदार प्रहार किए.
जेपी नड्डा ने कहा कि, कल प्रतापगढ़ की घटना सुनने को मिली. किस तरह मानवता को शर्मसार किया गया. राजस्थान में हर दिन महिलाओं का अपमान हो रहा है और अशोक गहलोत की सरकार चुप और मूकदर्शक बनी हुई है.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नड्डा ने कहा कि, ''चाहे अलवर की घटना हो, भीलवाड़ा की घटना हो, बाड़मेर या चूरू - सब जगह जघन्य अपराध, नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं. कहीं बलात्कार कर जला देना, कहीं भट्ठियों में जला देना, कहीं एसिड डालकर जला देना, कहीं एसिड डालकर कुंए में फेंक देना. महिला उत्पीड़न में राजस्थान नंबर वन है. प्रतिदिन राजस्थान में औसतन 19 मामले आ रहे हैं. बलात्कार के लगभग 22 प्रतिशत मामले अकेले राजस्थान में हो रहे हैं. ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.''
गहलोत सरकार को जनता की नहीं, खुद के हितों की चिंता : वसुंधरा राजेपूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि राजस्थान के हिस्से का एक बूंद भी पानी कम नहीं होने देंगे, चाहे कितना ही खून-पसीना बहाना पड़े. उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को जनता के हितों की नहीं ख़ुद के हितों की चिंता है.
वसुंधरा राजे ने कहा कि ईआरसीपी को जमीन पर लाने के लिए उनकी भाजपा सरकार ने 25 अगस्त, 2005 को मध्यप्रदेश के साथ नदियों के पानी के बंटवारे को लेकर समझौता किया था, लेकिन दुर्भाग्य से गहलोत सरकार आ गई और ईआरसीपी ठंडे बस्ते में डाल दी गई.
उन्होंने कहा कि, जब हमारी दुबारा सरकार आई तो हमने डीपीआर बनाकर इसका काम आगे बढ़ाया. वर्ष 2017-18 व 2018-19 में बजट घोषणा कर नवनेरा बैराज व ईसरदा बांध का काम शुरू किया. लेकिन कांग्रेस सरकार ने ईआरसीपी को पूरा करने के लिए साढ़े चार साल में कोई गंभीर प्रयास नहीं किया. इसलिए 13 जिलों की जनता प्यासी रह गई, जबकि मध्यप्रदेश ने तो समझौते के अनुसार मोहनपुरा और कुंडालिया बांध बना लिए, जिनसे उस क्षेत्र को 2.25 लाख हैक्टेयर सिंचाई और पेयजल मिलेगा. तीसरा बांध पाटनपुर भी निर्माणाधीन है.
वसुंधरा राजे ने कहा कि, राजस्थान के हितों पर कठुराघात नहीं होने देंगे. कमल खिलाएंगे, भाजपा को लाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं