विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

कैसे परवान चढ़ी सोनम और उसके बॉयफ्रेंड राज की मोहब्बत, पहली बार कहां मिले? जानें हर एक बात

सोनम रघुवंशी के पिता का प्लाईवुड का काम था. वहीं राज कुशवाहा काम करता था. वहीं, आने-जाने के दौरान ही सोनम और राज की मुलाकात हुई. फिर एक दिन सोनम की शादी हो गई.

सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा लवस्टोरी.
नई दिल्ली:

राजा रघुवंशी, एक नाम जो अब सिर्फ यादों में रह गया है. एक ऐसा शख्स जिसे अपनी ही पत्नी ने उस शख्स के लिए मरवा दिया, जिससे वह इश्क करती थी. ऐसा आरोप सोनम (Raja Raghuvanshi Murder Case) पर लग रहा है और उसे बेवफा बताया जा रहा है. लेकिन क्या ये सिर्फ कथित प्यार था या इसके पीछे कोई और राज़ भी छिपा है? चलिए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से. 

ये भी पढ़ें-Exclusive: राजा की मां बोलीं- 'सोनम से पूछूंगी राजा के साथ गई तो अकेले कैसे लौट आई'

दिल में बसा था राज, शादी कर ली राजा से

इंदौर का एक शांत कारोबारी परिवार. जिसमें बेटे राजा रघुवंशी की शादी होती है सोनम से. सब कुछ ठीक चलता दिख रहा था. लेकिन किसी को क्या पता था कि ये शादी दरअसल एक साजिश की पहली सीढ़ी थी. क्योंकि आरोप है कि सोनम के दिल में कोई और बस चुका था. उसका कथित बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा.

सोनम और राज की लवस्टोरी

राज, जो उम्र में सोनम से 5 साल छोटा बताया जा रहा था. सोनम रघुवंशी के पिता का प्लाईवुड का काम था. वहीं राज कुशवाहा काम करता था. वहीं, आने-जाने के दौरान ही सोनम और राज की मुलाकात हुई. आरोप लग रहा है कि पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर धीरे-धीरे मोहब्बत. लेकिन इसी बीच सोनम की शादी हो गई राजा से. मगर मोहब्बत इतनी गहरी थी कि वो उसे छोड़ नहीं पाई. आरोप है कि सोनम राज को अपने दिल से नहीं निकाल पाई. वह अपने कथित प्रेमी को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थी.

सोनम की वो खौफनाक साजिश

और फिर शुरू हुआ एक ऐसा प्लान, जो रूह कंपा दे. हनीमून के बहाने सोनम अपने पति राजा रघुवंशी को मेघालय ले जाती है. जाने की टिकट करवाती है लेकिन वापसी की नहीं. राजा का परिवार इस ट्रिप के लिए मना करता है, खुद राजा भी अभी हनीमून प्लान नहीं कर रहा था. लेकिन फिर भी वह अपनी पत्नी की पहली ख्वाहिश पूरी करने के लिए मेघालय चला गया. लेकिन उसे क्या पता था कि वहां मौत उसका इंतजार कर रही है. मेघालय में पहले से ही राज कुशवाहा के तीन साथी मौजूद थे. शिलॉन्ग में राजा और सोनम के साथ ये तीन अनजान चेहरे भी थे. एक गाइड ने खुद इस बात की पुष्टि की है.

साथियों संग मिल पति को मरवा दिया

23 मई के दिन, एक सुनसान जगह पर सोनम और उसके तीन साथियों ने मिलकर राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या कर दी. सिर पर आगे और पीछे गहरा वार किया गया. लाश को फेंक दिया गया और फिर सोनम ने खुद को अगवा दिखाने की स्क्रिप्ट रच दी. कहा कि उसे बदमाश उठा ले गए और एक कमरे में बंद किया. फिर किसी ढाबे के पास छोड़ दिया.

लेकिन जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो परतें खुलने लगीं. मेघालय पुलिस को शक गहराया. और फिर चार संदिग्धों को यूपी और एमपी से हिरासत में लिया गया. जिनमें से एक नाम राज कुशवाहा भी है, जो कि सोनम का वही कथित प्रेमी.

ये कैसी मोहब्बत, जो किसी की जान ले ले

अब सवाल उठता है कि क्या वाकई ये सिर्फ एक प्रेम कहानी थी जो हत्या में बदल गई? या इसके पीछे और भी कुछ है जो अब तक सामने नहीं आया? पुलिस जांच जारी है. लेकिन एक बात तय है कि मोहब्बत जब हदें पार करती है, तो उसका अंजाम सिर्फ दिल टूटना नहीं, किसी की जान जाना भी हो सकता है. ऐसा हमने मेरठ की मुस्कान और उसके पति सौरभ राजपूत के मामले में भी देखा था. जब मुस्कान ने अपने नशेड़ी आशिक साहिल के साथ मिलकर सौरभ राजपूत के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे और नीले ड्रम में सीमेंट के साथ दफना दिए थे.क्या सोनम के मेटर में भी लव और मर्डर वाला एंगल है. या मामला कुछ और है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore Murder Case, Raja Raghuvanshi, Raja And Sonam Raghuvanshi, Raj Sonam Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com