विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

Exclusive: राजा की मां बोलीं- 'सोनम से पूछूंगी राजा के साथ गई तो अकेले कैसे लौट आई'

राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि यदि सोनम गलत हो तो उसे फांसी की सजा होनी चाहिए. साथ ही उन्‍होंने सीबीआई जांच की भी मांग की.

नई दिल्‍ली :

एक मां के लिए अपने बेटे की मौत से बड़ा कोई सदमा नहीं है. राजा रघुवंशी की मां के लिए भी बेटे की मौत तोड़ देने वाली है. राजा की मां ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में अपने बेटे के मर्डर को लेकर कहा है कि मैं सोनम से पूछूंगी कि राजा के साथ गई थी तो अकेले कैसे लौट आई. साथ ही राजा की मां उमा रघुवंशी ने सीबीआई जांच की भी मांग की. उन्‍होंने कहा कि यदि सोनम गलत हो तो उसे फांसी की सजा होनी चाहिए. साथ ही उन्‍होंने अपने बेटे को याद करते हुए कहा कि राजा सोनम के साथ बहुत ही खुश था, उसने कभी नहीं कहा कि उसे सोनम से कोई दिक्‍कत है. 

उन्‍होंने कहा कि पुलिस से जैसी मदद चाहते थे, वैसी पुलिस से मदद नहीं मिल रही थी. उन्‍होंने कहा कि हम चाहेंगे कि सीबीआई जांच हो. सीबीआई जांच होगी तो जल्‍द ही इस मामले का खुलासा होगा. साथ ही उन्‍होंने कहा कि यदि सोनम गलत निकलेगी तो उसे सजा मिलेगी, यदि वह गलत नहीं है तो उसे सजा नहीं मिलेगी. 

हमें सोनम की चिंता थी: उमा सूर्यवंशी

राजा का शव मिलने और सोनम के नहीं मिलने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि हमें इस बात की चिंता थी कि कोई सोनम को कहां पर ले गया और वह किस हाल में होगी, उसके साथ क्‍या हुआ होगा और वो कैसी होगी.  

न राज कुशवाहा को देखा, न नाम सुना: उमा सूर्यवंशी

पुलिस ने इस मामले में सोनम सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें पहला शख्स आकाश राजपूत उत्तर प्रदेश के ललितपुर से है. दूसरा विशाल सिंह चौहान और तीसरा राज सिंह कुशवाहा मध्य प्रदेश के इंदौर से है. वहीं मध्य प्रदेश के सागर जिले से आनंद कुर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है.

राजा की मां ने कहा कि इनमें से किसी को कभी नहीं देखा है. आसपास के लोगों ने बताया कि राज, सोनम के मम्‍मी-पापा को लेकर के राज के अंतिम संस्‍कार के वक्‍त आया था. 

उन्‍होंने कहा कि मैंने राज कुशवाहा को कभी नहीं देखा और न ही मैंने उसका नाम सुना है. 

कभी नहीं लगा कि सोनम ऐसा कर सकती है: उमा सूर्यवंशी

उमा रघुवंशी ने कहा कि वो कातिल है तो उसे सख्‍त से सख्‍स सजा मिलनी चाहिए. हालांकि उन्होंने कहा कि चार महीने हो गए हैं, होली के पहले ही बातचीत हो गई थी. चार महीने में कभी ऐसा नहीं लगा कि वह ऐसा कर सकती है. उन्‍होंने कहा कि हमने शादी की शॉपिंग भी साथ की थी तब भी ऐसा कर सकती है. 

उन्‍होंने कहा कि सोनम के माता-पिता का व्‍यवहार अच्‍छा है, उनके परिवार का भी अच्‍छा है. उन्‍होंने बताया कि सोनम की मां रोजाना फोन पर बात करके हालचाल पूछती थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi Mother, Uma Suryavanshi, Raja Raghuvanshi Mother Uma Suryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com