बिहार के कई हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पटना केंद्र द्वारा सोमवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार 26 मई तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना को लेकर ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
मौसम विभाग मौसम की चेतावनी के लिए चार ‘रंग कोड' - हरा (किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (नजर रखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) का उपयोग करता है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आने की संभावना है.
मौसम में इस बदलाव के लिए मुख्य रूप से समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण को जिम्मेदार ठहराया गया है.
बिहार के कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं.
बिहार में सोमवार को पांच स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा जबकि राज्य में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद जिले में दर्ज किया गया.
राज्य के अन्य स्थानों डेहरी (रोहतास) में 42.6 डिग्री सेल्सियस, गया में 40.9 डिग्री सेल्सियस, सीवान में 40.4 डिग्री सेल्सियस और नवादा में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें :
* हिमाचल प्रदेश : मौसम विभाग ने दस जिलों के लिए जारी किया 'येलो अलर्ट'
* दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर, कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री के पार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
* देश के कई हिस्सों में हीट वेव के हालात, जल्द ही बारिश होने के भी आसार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं