विज्ञापन

Weather Delhi: आंधी-तूफान, बारिश का दौर एक हफ्ते चलेगा, दिल्ली में आईएमडी का येलो अलर्ट, एक्टिव मॉनसून ने बदला मौसम

Delhi-NCR Rain: दिल्ली एनसीआर में 24 घंटे से जारी बारिश अभी थमने का संकेत नहीं हैं. दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश जारी है.

Weather Delhi: आंधी-तूफान, बारिश का दौर एक हफ्ते चलेगा, दिल्ली में आईएमडी का येलो अलर्ट, एक्टिव मॉनसून ने बदला मौसम
Weather Delhi Rain: दिल्ली में आज का मौसम
IANS
नई दिल्ली:

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में 24 घंटे से ज्यादा हो रही तेज बारिश लगातार जारी है. दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे शहरों में भारी बारिश हो रही है. घने बादलों ने पूरी तरह डेरा डाल दिया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि अब मॉनसून ने पूरे देश को अपने आगोश में ले लिया है.उत्तरी अरब सागर से मॉनसून के आगे बढ़ने के हालात अनुकूल बने हुए हैं. राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में भी अगले 2-3 दिनों में मॉनसून एक्टिव होकर भारी बारिश ला सकता है. 

दिल्ली मॉनसून अपडेट - Delhi-NCR Rain 

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 जुलाई तक बारिश का मौसम बना रहेगा. पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में 9 से 14 जुलाई तक बारिश होती रहेगी.पश्चिमी राजस्थान में आंधी, तूफान, बिजली गिरने के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. दिल्ली एनसीआर में मॉनसून 2 जून को पहुंचा था, लेकिन पिछले तीन दिनों में बारिश ने जोर पकड़ा है. इंडिया गेट, लोधी रोड, रिज, आया नगर मौसम केंद्रों में भी अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई है. 

यूपी, पंजाब-हरियाणा में आज बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि बादल घिरे रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश दिल्ली में देखने को मिल सकती है. बिजली की चमक और बादलों की गरज के बीच सुबह से लेकर रात तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 9 जुलाई को दिल्ली में आईएमडी का येलो अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से लेकर वेस्ट यूपी तक 10 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक बरसात का अलर्ट है.पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज अंचल में 10 से 12 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी है.

Weather Today LIVE: दिल्ली को गाजियाबाद और नोएडा से जोड़ने वाले NH-9 पर लगा लंबा जाम, बारिश के बीच ट्रैफिक में फंसे लोग

Rain in Mumbai

Rain in Mumbai

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में भी 14 जुलाई तक आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है. हिमाचल प्रदेश में भी अगले एक हफ्ते तक मौसम तेज बारिश लाएगा.  पूर्वी राजस्थान में 9 जुलाई को तेज बारिश होने का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 13 और 14 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है. उत्तराखंड में देहरादून, हल्द्वानी से लेकर चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली जैसे जिलों तक भारी बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली समेत बड़े पर्यटक स्थलों पर बारिश हो रही है.

गुजरात के सूरत में भारी बारिश, मुंबई में राहत

गुजरात के सूरत, वड़ोदरा जैसे शहरों में भारी बारिश हो रही है. सूरत में पिछले एक हफ्ते में रिकॉर्ड बारिश हुई है, जो अभी थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं मुंबई में आज राहत है और ग्रीन अलर्ट है. मुंबई में आज हल्की बारिश का ही अनुमान है.

Surat Rain Alert

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 जुलाई तक और पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 जुलाई तक बारिश हो रही है. विदर्भ में 9 और फिर 13-14 जुलाई को बारिश हो सकती है. 13-14 जुलाई को काफी बड़े इलाके में भारी बारिश छत्तीसगढ़ में होने का अलर्ट है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 से 14 जुलाई के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 से 14 जुलाई के दौरान बारिश का दौर रहेगा. 

ये भी पढ़ें - Monsoon Update: दो दिन की बरसात ने निकाल दी अल-नीनो की गर्मी, 38% से घटकर 15% रह गई देश में बारिश की कमी

बिहार, झारखंड में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी बंगाल, सिक्किम में 14 जुलाई तक लगातार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. झारखंड में 9 से 10 जुलाई तक और फिर 12 से 14 जुलाई तक मौसम बिगड़ा रहेगा. बिहार में 10 से 11 जुलाई के दौरान भारी बारिश होगी. झारखंड में 8 से 12 जुलाई तक आंधी, तूफान, बिजली कड़नकने के साथ तेज हवाओं की चेतानी है. बिहार में 10 से 12 जुलाई के दौरान और ओडिशा में 8-12 जुलाई के दौरान ऐसे ही बारिश होती रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain In Delhi, Rain Alert In Delhi Ncr, Weather Today, Aaj Ka Mausam, IMD Weather Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com