राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के लिए एनडीए (NDA) और विपक्ष दलों की ओर से उम्मीदवार का नाम तय करने को लेकर बैठकों का दौर जारी है. वहीं, बीजेपी आज यानि रविवार को दिल्ली में अपनी पहली समन्वय समिति की बैठक आयोजित करेगी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जिसमें आगामी राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. बता दें कि इस साल 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है.
भाजपा की ओर से नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के साथ चर्चा करने की जिम्मेदारी दी गई है. भाजपा ने अपनी राज्य इकाइयों और सहयोगियों के साथ समन्वय के लिए 14 सदस्यों की एक समन्वय समिति का गठन किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भाजपा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को अपनी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया है. भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और सी टी रवि इस समिति के सह-संयोजक हैं.
टीम में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अश्विनी वैष्णव और सर्बानंद सोनोवाल, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा और राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा भी शामिल हैं.
वहीं इस चुनाव प्रबंधन समिति में बीजेपी महिला विंग की प्रमुख वानाथी श्रीनिवास, सिलचर से लोकसभा सांसद डॉ राजदीप रॉय और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी शामिल हैं. बैठक में समिति के सदस्यों की भूमिका और राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया जा सकता है.
एएनआई सूत्रों के मुताबिक, 14 सदस्यों को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. इस बीच, विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक आम उम्मीदवार को मैदान में उतारने का फैसला किया है. 16वां राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होगा और मतगणना 21 जुलाई को होगी. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की तिथि 30 जून और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जुलाई है. भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में सेवारत राम नाथ कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को पदभार ग्रहण किया था और उनका कार्यकाल 24 जुलाई, 2022 को समाप्त हो रहा है.
ये भी पढ़ें-
- बिहार : सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन, अग्निपथ योजना के विरोध में हुई है हिंसा
- 'अगर विपक्ष राष्ट्रपति पद का मजबूत उम्मीदवार नहीं दे सकता, तो...' : शिवसेना
- 'अग्निपथ' पर बवाल : राजस्थान समेत कई राज्यों की केंद्र से अपील, कहा - वापस ली जाए योजना
ये भी देखें-राष्ट्रपति पद के लिए साझा उम्मीदवार खोजने में जुटा विपक्ष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं