एक स्थानीय व्यक्ति ने खुद को एक हिंदू संगठन का मुखिया बताते हुए ट्विटर पर दो पुलिसकर्मियों को पैसे देने की पेशकश की और उनसे गाय तस्करी का मामला दर्ज करने के लिए कहा है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बदनाम करने वाली पोस्ट को लेकर उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने कहा, "विभिन्न जिलों में व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामले हैं. अभी तक, अधिकारी चल रहे आंदोलन में व्यस्त हैं, इसलिए यह ट्वीट हमारी प्राथमिकता सूची में नहीं है. एक बार जब हम फ्री होंगे तो कानून की उचित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करेंगे."
चौधरी सत प्रकाश नैन खुद को हिंदू सुरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हैं. उन्होंने अपने ट्वीट के साथ दो ब्लैंक चैकों की तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें डीसीपी साउथ और भोंडसी थाने के एसएचओ को कोई भी राशि भरने और गौ तस्करों के खिलाफ मदद करने के लिए कहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
@gurgaonpolice कृपया बता दीजिए तस्करों ने मुझे मारने के लिए कितने रूपये दिए हैं, उनसे ज़्यादा दूँगा केस दर्ज कर दीजिए हमलावरो पर,ये Blank चैक की फ़ोटो है भोंडसी थाना प्रभारी देवेंद्र मान व DCP South उपासना जी का नाम भर दिया है @anilvijminister @cmohry @HTGurgaon @TOIGurgaon pic.twitter.com/pRn2vfzIUA
— चौधरी सतप्रकाश नैन ( राष्ट्रीय अध्यक्ष HSD ) (@SatParkashHSD) June 18, 2022
नैन ने कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था, क्योंकि हर दिन गायों की तस्करी की जा रही थी और पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की.
उन्होंने आरोप लगाया, "मेरे भाई मंदीप ने 16 जून को शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की, जबकि 15 से अधिक आरोपी मुझे और मेरे भाई को मारने के लिए हमारे घर आए. आरोपियों के पास हथियार भी थे."
नैन ने कहा, "मैं इन चैकों को जल्द ही एक रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिये संबंधित अधिकारियों को भेजूंगा, क्योंकि मुझे और मेरे भाई को जान से मारने की धमकी मिली है."
ये भी पढ़ें:
* "हरियाणा में अग्निपथ योजना के विरोध के बीच गुरुग्राम में लोगों के एकत्रित होने पर लगाया गया प्रतिबंध
* Agnipath Protest: तोड़फोड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, आगजनी कर रहे लोग सेना में जाने लायक नहीं- अनिल विज
* "'पुलिस ने मुझे हाउस अरेस्ट कर धरने में शामिल होने से रोका ', कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लगाया आरोप
हरियाणा में सेना भर्ती की योजना के विरोध में प्रदर्शन, कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं