Rain Alert in Delhi NCR: उमस भरी गर्मी से परेशान उत्तर भारत के लिए राहत भरी खबर है. उत्तर प्रदेश में एंट्री के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की दहलीज पर मॉनसून पहुंच चुका है. लेकिन मॉनसून के घने बादलों के पहले ही प्री मॉनसून बारिश होने लगी है. नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर में आज सुबह के वक्त बारिश देखने को मिली. दिल्ली एनसीआर में अगले 4-5 दिनों के दौरान ऐसे ही बारिश का मौसम रहने की संभावना है. कहीं जगहों पर बिजली की चमक के साथ बादलों की गरज भी रहेगी.
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 1 जुलाई के दौरान बरसात होने का अनुमान है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 6 जुलाई के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 3 जुलाई और 3 से 5 जुलाई के दौरान बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान में 6 जुलाई तक कहीं-कहीं जगहों पर बारिश होने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 2 से 6 जुलाई के दौरान बरसात होने का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के इलाकों में आज बारिश की संभावना है.
दिल्ली में बारिश का अलर्ट
दिल्ली में 1 से 6 जुलाई तक बारिश (Delhi Weathr Today) का मौसम बना रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने, बादलों की गड़गड़ाहट के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बुधवार को चलेंगी. आसमान में बादल छाये रहेंगे. पूरे हफ्ते ऐसा ही मौसम बना रहेगा.
- दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में 1 से 6 जुलाई
- वेस्ट यूपी में 2-3, 4 से 6 जुलाई तक बारिश
- पश्चिमी राजस्थान में 3 से 6 जुलाई तक
- उत्तराखंड में 2 से 6 जुलाई तक
- हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 जुलाई तक
- पूर्वी राजस्थान में 2 से 6 जुलाई तक बारिश
- मध्य प्रदेश में 6 जुलाई तक बारिश
- बंगाल, ओडिशा में भी 6 जुलाई तक बारिश
- बिहार, झारखंड में 5 जुलाई तक रेन अलर्ट

उत्तराखंड में मॉनसून अलर्ट
उत्तराखंड में भी मॉनसून (Uttarakhand Rain) पहुंच चुका है. यहां 2 से 6 जुलाई के दौरान बारिश होने की पूरी संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में 2 से 6 जुलाई के दौरान धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. हिमाचल में शिमला, मनाली (Shimla Weather) का मौसम भी बदला है.
बिहार-झारखंड में आज का मौसम
दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड (Bihar Rain) के कुछ इलाकों में प्रवेश करने की ओर है. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में भी मॉनसून पहुंच चुका है. हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून आगे बढ़ चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और 3 जुलाई के आसपास इन इलाकों में मॉनसून यहां और सक्रिय रहने की संभावना है.
Southwest Monsoon Update
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 30, 2026
The Southwest Monsoon has further advanced into some more parts of Madhya Pradesh, remaining parts of Chhattisgarh, Jharkhand & Bihar, some parts of Uttar Pradesh, most parts of Uttarakhand, and some parts of Himachal Pradesh & Ladakh, today the 30th… pic.twitter.com/hIlwuoxVFS
मुंबई में मॉनसून की बारिश
मध्य महाराष्ट्र के 2-3 जुलाई और दक्षिण गुजरात में 3 और 4 जुलाई को कहीं कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. सूरत, इंदौर, सीधी, सागर, आजमगढ़, अयोध्या, बरेली, देहरादून, मंडी में भी मॉनसून सक्रिय हो गया है. मॉनसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख के बाकी हिस्सों में भी पहुंच जाएगा. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों की ओर भी मॉनसून के बढ़ने के अनुकूल हालात हैं. हालांकि अल नीनो का प्रभाव अभी भी मॉनसून में कम बारिश का सबब बना हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं