विज्ञापन

अमरनाथ जा रहे यात्रियों की गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालु बुधवार तड़के बड़े हादसे का शिकार हो गए. उनकी ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है.

अमरनाथ जा रहे यात्रियों की गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
बठिंडा हाईवे पर बड़ा हादसा.
  • राजस्थान के बाड़मेर से अमरनाथ जा रहे तीन यात्रियों की मौत हाईवे पर बस ट्रक से टकराने से हो गई
  • हादसा बुधवार तड़के हुआ, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया
  • ट्रैवलर और ट्रक दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे दुर्घटना की गंभीरता का पता चलता है
चंडीगढ़:

राजस्थान के बाड़मेर से अमरनाथ जा रहे तीन यात्रियों की मौत हो गई. उनकी ट्रैवलर डबवाली बठिंडा हाईवे पर खडे एक ट्रक से जा टकराई. इस दर्दनात हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति की हालत बहुत ही गंभीर है. उसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा बुधवार सुबह हुआ. 

ट्रक और ट्रैवलर बुरी तरह डैमेज

ये हादसा कितना भयंकर था इस बात का अंदाजा ट्रैवलर और ट्रक की हालत देखकर लगाया जा सकता है. ट्रैवलर के आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया. वहीं ट्रक के पीछे का हिस्सा तो पूरी तरह खत्म सा हो गया है. दोनों ही वाहनों में काफी टूट-फूट हुई है. ट्रैवलर के पीछे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

Latest and Breaking News on NDTV

तड़के हुआ हादसा, 1 की हालत गंभीर

थाना संगत के एस एचओ जगदीप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि ये हादसा बुधवार सुबह करीब 4-5 बजे के आसपास हुआ है. हालांकि पुलिस हादसे की जांच कर रही है. जांच के बाद ही मृतकों क़े नाम ओर घायलों सं संबंधित पूरी जानकारी दी जा सकेगी. 

ये भी पढ़ें-गहरी नींद में थे यात्री, तभी ट्रेलर से टकराई बस...दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जिंदा जले यात्री, 8 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarnath Yatris Die, Amarnath Yatris Accident, Amarnath Yatris Injured, Amarnath Yatra, Rajasthan Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com