विज्ञापन

भाजपा की ये नेता तो खेल में भी सूरमा निकली, जीता गोल्ड मेडल, ओवैसी को दी थी चुनावी टक्कर

Madhavi Latha Won Gold Medal: बीजेपी की फायरब्रांड महिला नेता ने निशानेबाजी की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर सबको चौंका दिया. यह महिला नेता दिग्गज नेता असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं.

भाजपा की ये नेता तो खेल में भी सूरमा निकली, जीता गोल्ड मेडल, ओवैसी को दी थी चुनावी टक्कर
बीजेपी नेता ने शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल
हैदराबाद:

बीजेपी की फायरब्रांड महिला नेता माधवी लता ने राजनीति के बाद खेल के मैदान में भी अपना जलवा बिखेरा है. उन्होंने तेलंगाना राज्य शूटिंग की 12वीं चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था. जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है. हैदराबाद के गाचीबौली में स्थित सैट्स शूटिंग रेंज में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई थी. जिसमें 25 मीटर पिस्टल में माधवी लता ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 300 में से 245 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल जीता. जिससे उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है. माधवी लता हैदराबाद में बीजेपी का बड़ा चेहरा मानी जाती है और वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. 

असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ लड़ा था चुनाव 

माधवी लता 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान चर्चा में रही थी. उन्होंने एआईएमआईएम के दिग्गज नेता असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन 3 लाख 23 हजार 894 वोट लेकर वह दूसरे स्थान पर रही थी. माधवी लता के ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से हैदराबाद लोकसभा सीट देश में उस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी. इस चुनाव के बाद वह हैदराबाद में बीजेपी का बड़ा चेहरा बन चुकी हैं, जो संगठन के कामों में लगातार एक्टिव रहती है. वहीं अब शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर माधवी लता एक बार फिर चर्चा में है.

माधवी लता को बचपन से हैं शूटिंग का शौक

बीजेपी नेता माधवी लता ने बताया कि उन्हें शूटिंग का शौक बचपन से ही है. एनसीसी कैडेट रहते हुए उनका रुझान शूटिंग की तरफ बढ़ा था. माधवी लता ने बताया कि बचपन में गणतंत्र दिवस प्रशिक्षण के दौरान हमें राइफल शूटिंग का अभ्यास कराया जाता था. तभी मुझे इस खेल के प्रति रुचि पैदा हुई थी. ऐसे में जब उन्हें एक बार फिर शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला तो उन्होंने यहां शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि एक राजनेता को साहसी और खेलों से जुड़ा होना चाहिए ताकि वह लोगों के लिए प्रेरणा बन सके. मैंने खुद से पूछा कि उम्र क्यों बाधा बने? अगर आपका मन तैयार है तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं. माधवी लता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच प्रसन्ना को भी दिया है.'

चोट के बाद भी जीता गोल्ड मेडल 

माधवी लता का यह गोल्ड मेडल इसलिए भी खास है क्योंकि वह निशानेबाजी से पहले चोटिल थी. उन्होंने बताया कि दाहिने कंधे में चोट होने के बावजूद वह आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हुई थी. जहां शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने कहा कंधे की चोट के बावजूद मैं इस समय जिम में प्री-नेशनल की तैयारी कर रही हूं. क्योंकि मैं यह दिखाना चाहती हूं कि दृढ़ संकल्प किसी भी बाधा को पार कर सकता है. माधवी लता ने महिलाओं से अपील की है कि उन्हें हर फील्ड में आगे आना चाहिए. 

फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम 

कर्नाटक के हुबली जिले के तेलगू परिवार में जन्मी माधवी लता अभिनेत्री भी हैं. उन्होंने कई तेलगू फिल्मों में काम किया है. 2015 तक वह फिल्मों में सक्रिए रही थी. फिर 2018 में उन्होंने राजनीति में एंट्री की और बीजेपी ज्वाइन की थी. 2019 में उन्होंने आंध्रप्रदेश की गुंटूर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था. 2024 में वह हैदराबाद से चुनाव लड़ चुकी हैं. वह तेलंगाना में बीजेपी के लिए एक्टिव हैं.

ये भी पढ़ेंः असदुद्दीन ओवैसी के निशाने पर क्यों रहते हैं अखिलेश यादव, अब उन्हें क्यों बता रहे हैं 'यादववादी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhavi Latha, Madhavi Latha Bjp, Madhavi Latha Viral, Telangana News, Telangana News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com