विज्ञापन

Rain Alert: आंधी-तूफान और बारिश... दिल्ली-यूपी समेत 8 राज्यों में अलर्ट, मध्य प्रदेश-राजस्थान में भी 4 दिन मौसम बदलेगा

Today Weather: मॉनसून एक ओर पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत में बारिश ला रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे उत्तर भारत के राज्यों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जगहों पर बारिश देखने को मिल रही है.

Rain Alert: आंधी-तूफान और बारिश... दिल्ली-यूपी समेत 8 राज्यों में अलर्ट, मध्य प्रदेश-राजस्थान में भी 4 दिन मौसम बदलेगा
Rain Alert in Delhi: उत्तर भारत में आंधी, तूफान का मौसम
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में अभी बारिश, आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा. प्री मॉनसून रेन से इन राज्यों में मौसम सुहाना बना रहेगा और तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी. मौसम विभाग ने यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी राजस्थान में 24-25 जून को भारी बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 22 से 25 जून और उत्तराखंड में 19 से 25 जून के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. 

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़,पंजाब में 19 से 22 जून के दौरान बारिश होने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 25 जून तक हल्की फुल्की बारिश के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 से 24 जून के दौरान बरसात के साथ आंधी का अळर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में 19 से 23 जून और पूर्वी राजस्थान में 19 से 25 जून के दौरान बारिश का अलर्ट है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में तेज आंधी तूफान का अलर्ट 20 जून के लिए है. इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. राजस्थान में धूल भरी आंधी की चेतावनी है. 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश

हिमाचल प्रदेश में 20 से 22 जून और उत्तराखंड में 19 से 21 जून के आंधी, तूफान, बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से ऐसे ही बारिश हो रही है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख रीजन में भी 20 जून को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

मध्य प्रदेश में 19 से 25 जून के दौरान, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 से 23 जून के दौरान आंधी, तूफान, बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 20 से 23 जून और विदर्भ में 19 से 23 जून के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. 

बिहार, झारखंड में फैलेगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में 23 जून के आसपास मॉनसून आगे बढ़ेगा. छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी दक्षिण पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं. रांची, जमुईपुर, मुजफ्फरपुर, फूलबनी जैसे इलाकों में मॉनसून की बारिश का अलर्ट है.

Bengal Rain

Bengal Kolkata Rain

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में कोलकाता, हावड़ा और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश का अलर्ट है. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24, बिहार में 22 और महाराष्ट्र-तेलंगाना में 20 जून तक ले चलने का भी अलर्ट है. मॉनसून की सक्रियता से बंगाल में भारी से भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है.
 

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
Associate News Editor
अमरीश कुमार त्रिवेदी NDTV हिन्दी में एसोसिएट न्यूज एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका 19 सालों का अनुभव हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Today Weather, Rain Alert In Delhi Ncr, Weather Alert, Dust Storm In Rajasthan, Monsoon Rain Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com