विज्ञापन

सावधान! आज से 2 दिन आंधी-बारिश और ओले गिरेंगे, यूपी-दिल्ली से हरियाणा-राजस्थान तक 11 राज्यों में मौसम का अलर्ट

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लेकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश , जम्मू-कश्मीर तक आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने मॉनसून की बारिश को लेकर भी वेदर अपडेट जारी किया है.

सावधान! आज से 2 दिन आंधी-बारिश और ओले गिरेंगे, यूपी-दिल्ली से हरियाणा-राजस्थान तक 11 राज्यों में मौसम का अलर्ट
Rain Alert in Delhi NCR Weather news: आज का मौसम
IANS
  • दिल्ली एनसीआर में दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उत्तर भारत में इसका असर दिखेगा
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी
  • राजस्थान, हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश, आंधी के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी
नई दिल्ली:

Delhi Weather Today: दिल्ली एनसीआर में आज झमाझम बारिश होने वाली है. 44-45 डिग्री के प्रचंड तापमान और उमस के बीच आज से आंधी, बारिश और कहीं-कहीं तो ओले गिरने की भी चेतावनी है. यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ के साथ पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी 11-12 जून को बारिश का अलर्ट है. साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट है. दिल्ली, यूपी से पंजाब-हरियाणा तक ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. मॉनसून भी रफ्तार पकड़ते हुए बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की ओर बढ़ रहा है. 

दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Delhi Rain Alert Today)

मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी उमस और 43 डिग्री तापमान के बीच बारिश से दिल्ली एनसीआर को राहत मिल सकती है. बारिश के साथ बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ से बना वेदर सिस्टम का रुख उत्तर प्रदेश की ओर है.ऐसे में नोएडा, गाजियाबाद, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली में तेज बारिश होने वाली है.  

आज का मौसम (Today Weather)

  • दिल्ली में 11-12 जून को बारिश
  • उत्तराखंड में 11-12, 13 से 14 जून 
  • पूर्वांचल में 10 से 13 जून
  • पंजाब, हरियाणा 11 से 13 जून
  • पूर्वी राजस्थान में 11 और 12 जून को 
  • पश्चिमी राजस्थान में 14 से 16 जून
  • हिमाचल में भी 14 से 16 जून तक

दिल्ली का मौसम 

दिल्ली एनसीआर में अगले हफ्ते भी मौसम बदला रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. 13 से 15 जून के दौरान दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश से तापमान में गिरावट आएगी. दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, लद्दाख, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11-12 जून को कहीं-कहीं ओले पड़ने का भी अलर्ट है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी चलने की चेतावनी भी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान का मौसम

पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान में भी ऐसे ही तेज आंधी चलने की चेतावनी है. जबकि पश्चिमी राजस्थान में 11 से 16 जून तक बारिश हो सकती है. 

उत्तराखंड, हिमाचल में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में 11-12 जून और 13 से 16 जून तक बारिश के आसार हैं. जबकि हिमाचल प्रदेश में 11-12 जून और 14 से 16 जून तक बारिश होने का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी कई जगहों पर 12 से 14 जून के बीच हल्की से तेज बारिश होने का संकेत हैं.

Delhi Weather News

Delhi Weather News

दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 11 से 12 जून तक बारिश होने का संकेत है. जबकि 16 जून तक बारिश का यह दौर दिल्ली एनसीआर में जारी रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 13 जून तक बारिश होने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें - मॉनसून एक हफ्ते में 14 राज्यों के पार, 4 दिनों में बिहार-झारखंड में भी झमाझम बारिश, कब पहुंचेगा यूपी-दिल्ली

मॉनसून रेन अलर्ट

मॉनसून की बात करें तो यह महाराष्ट्र के हरनाई, सोलापुर, कर्नाटक के कलबुर्गी, नांदयाल और केरल और तमिलनाडु के इलाकों में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं. महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में मॉनसून की बारिश के बाद चंडीगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी अगले 3-4 दिनों तक मॉनसून पहुंच सकता है. बंगाल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वोत्तर राज्यों असम, त्रिपुरा आदि में भी भारी बरसात होने वाली है.

ये भी पढ़ें - 197 जिलों पर अल नीनो की आएगी आफत, मॉनसून पर खतरे के बीच सरकार का ऑपरेशन राहत
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Today Weather, Weather Today, Hailstorm Alert, Dust Storm Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com