- दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है
- मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक 16 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है
- दिल्ली में मंगलवार को हुई भारी बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की परेशानी झेलनी पड़ी
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. मंगलवार को पूरे एनसीआर में इतनी जबरदस्त बारिश हुई कि सिर्फ गर्मी से राहत ही नहीं मिली बल्कि जगह-जगह पानी भर गया और लोगों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ा. मौसम का ये हाल फिलहाल जारी रहेगा. बारिश से 3 अगस्त तक राहत की उम्मीद नहीं है. 29 जुलाई, बुधवार को भी मौसम विभाग ने बिहार, यूपी समेत देश को 16 राज्यों में भारी आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं. अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश सामान्य या उससे ज्यादा रह सकती है. उत्तराखंड के 8 जिलो ंमें भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है.
16 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी
29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. बुधवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हिमाचल, पंजाब समेत 16 राज्यों में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. इस दौरान संभलकर रहने की जरूरत है. आंधी और बारिश की वजह से पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. खासकर किसानों और मछुआरों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है.
Deep Depression over north interior Odisha and adjoining areas of south Jharkhand & Chhattisgarh
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 28, 2026
The Deep Depression over north interior Odisha and adjoining areas of Jharkhand moved westwards with a speed of 18 kmph during past 6 hours, and lay centred at 2330 hrs IST of… pic.twitter.com/F4hYRRc1UW
दिल्ली में 29 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी मंगलवार की तरह भारी बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने 31 जुलाई और उसके बाद 2-3 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को हुई मॉनसून की बारिश से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया. जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई. हालांकि कल की बारिश से गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है.29 जुलाई को राज्य में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
उत्तर प्रदेश में में आज भी भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है. इस दौरान नोएडा, मथुरा, कानपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बरेली, बिजनौर, वाराणसी, कुशीनगर, मुरादाबाद, प्रयागराज, गाजीपुर,मिर्जापुर, अयोध्या, भदोही और औरैया में बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है. इल दौरान 50-60 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

29 जुलाई को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
बिहार में 29-30 जुलाई को भारी बारिश और तूफान का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इस दौरान पटना, गया, भोजपुर, सिवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर,पूर्णिया, भागलपुर, मधुबनी, सहरसा, बांका, अररिया, सुपौल, किशनगंज और कटिहार में बारिश बारिश देखने को मिल सकती है.

PTI फोटो.
उत्तराखंड का मौसम
मौसम विभाग ने 29 जुलाई को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और 31 जुलई तक हिमाचल प्रदेश के लिए भी बारिश बारिश की चेतावनी जारी की है.उत्तराखंड में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के 8 जिलों में देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली,बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, चंपावत , टिहरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है. इसे देखते हुए आज चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है.
हिमाचल प्रदेश का मौसम
वहीं हिमाचल में 29 से 31 जुलाई तक तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है. इस दौरान शिमला, मंडी, कल्लू समेत अन्य जिलों में तेज बारिश हो सकती है. वहीं 70 की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में जुलाई में पड़ी 'सर्दी'! 3 साल में सबसे ठंडा दिन; बारिश से कुछ ही घंटे में 9 डिग्री गिरा पारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं