विज्ञापन

दरिंदगी की हद पार! समय पर नहीं मिला खाना तो भाभी का काट डाला सिर, फिर पेड़ पर लटकाया

बिहार के जहानाबाद में खाना परोसने में देरी होने पर एक युवक ने अपनी भाभी अंशु देवी की गड़ासे से हत्या कर दी.

दरिंदगी की हद पार! समय पर नहीं मिला खाना तो भाभी का काट डाला सिर, फिर पेड़ पर लटकाया
भाभी का कटा हुआ सिर घर के सामने एक पेड़ पर लटका दिया
  • बिहार के जहानाबाद में देवर ने खाना मांगने के विवाद में अपनी भाभी की गड़ासे गला काटकर हत्या कर दी.
  • आरोपी कुणाल कुमार ने मृतका का सिर घर के सामने एक पेड़ पर लटका दिया जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
  • घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव की है जहां मृतका की पहचान अंशु देवी के रूप में हुई है.

Jehanabad Bhabhi Murder Case : बिहार के जहानाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सनकी देवर ने खाना मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद में अपनी ही भाभी की गड़ासे से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव की है. 

इतना ही नहीं, आरोपी देवर ने कथित तौर पर भाभी का कटा हुआ सिर घर के सामने एक पेड़ पर लटका दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान इमादपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की 25 वर्षीय पत्नी अंशु देवी के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी देवर कुणाल कुमार नशे का आदी बताया जाता है. 

बताया जा रहा है कि घटना के समय अंशु देवी घर पर अकेली थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में धान की रोपाई करने गए थे. इसी दौरान कुणाल कुमार खेत से घर लौटा और खाना मांगा. खाना परोसने में थोड़ी देर होने पर वह आक्रोशित हो गया. इसके बाद उसने घर में रखा धारदार हथियार (गड़ासा) उठा लिया और अपनी भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया. 

आरोपी कुणाल कुमार गिरफ्तार

इस वीभत्स हत्याकांड की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तुरंत परस बिगहा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को भी जब्त कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खाना मांगने को लेकर हुए विवाद में देवर ने अपनी भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: लिफ्ट हादसे में निर्माता, मेंटेनेंस एजेंसी और भवन मालिक सभी होंगे जिम्मेदार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhabhi Murder Case, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com