विज्ञापन

दिल्ली से सिर्फ 5-6 घंटे की दूरी पर है हिमाचल का ये खूबसूरत हिल स्टेशन, वीकेंड पर बना लें घूमने का प्लान

How to Reach Kasauli: दिल्ली से करीब 290 किलोमीटर दूर हिमाचल का कसौली शांत वातावरण, खूबसूरत नजारे और ट्रेकिंग के लिए मशहूर है. लॉन्ग वीकेंड पर यहां सड़क, रेल और फ्लाइट से आसानी से पहुंचा जा सकता है.

दिल्ली से सिर्फ 5-6 घंटे की दूरी पर है हिमाचल का ये खूबसूरत हिल स्टेशन, वीकेंड पर बना लें घूमने का प्लान
दिल्ली से करीब 290 किलोमीटर दूर है कसौली
ndtv

अगर आप दिल्ली की भागदौड़ से कुछ दिन की राहत चाहते हैं और लॉन्ग वीकेंड पर किसी शांत पहाड़ी जगह की तलाश में हैं, तो हिमाचल प्रदेश का कसौली आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी हवाएं और शांत माहौल इस हिल स्टेशन को फैमिली, दोस्तों और कपल्स के लिए खास बनाते हैं.

क्यों खास है कसौली

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बसा कसौली अपनी हरियाली, पहाड़ों के खूबसूरत नजारों और सुकून भरे माहौल के लिए जाना जाता है. यहां नेचर वॉक, ट्रेकिंग और शांत वातावरण का आनंद लिया जा सकता है. यह जगह दिल्ली से करीब 290 किलोमीटर दूर है.

Latest and Breaking News on NDTV

इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

कसौली घूमने जाएं तो मंकी पॉइंट, बैपटिस्ट चर्च और गुरुद्वारा श्री बालक नाथ मंदिर जरूर देखें. यहां का माल रोड भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, जहां स्थानीय खाने और खरीदारी का मजा लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: नेपाल जाने वालों के लिए राहत, अब 200 और 500 रुपये के नोट ले जाने को मंजूरी, जानिए नया नियम

फ्लाइट से कैसे पहुंचे कसौली

कसौली का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट चंडीगढ़ है, जो यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर है. चंडीगढ़ से टैक्सी लेकर आसानी से कसौली पहुंचा जा सकता है. दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों से चंडीगढ़ के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सड़क और ट्रेन से भी आसान सफर

दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला और अंबाला से कसौली के लिए बस और सड़क मार्ग की अच्छी सुविधा है. वहीं, सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका है जो लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है. स्टेशन से टैक्सी लेकर आसानी से कसौली पहुंचा जा सकता है.

वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

अगर कम समय में पहाड़ों की खूबसूरती और सुकून का अनुभव करना चाहते हैं, तो कसौली एक शानदार वीकेंड गेटअवे साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: भारत में 'मानसून कैपिटल' के रूप जाना जाता है ये गांव, जानिए क्या है खासियत और कैसे पहुंचे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kasauli, Himachal, Best Hill Stations For Couple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com