दिल्ली एनसीआर में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण गुरुग्राम में हालात काफी खराब हो गए हैं. कई इलाकों में पानी भर गया है तो शहर की ज्यातादर सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं. बारिश की वजह से जलजमाव का असर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी दिख रहा है. गुरुवार को इस एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम दिखा. जाम की वजह से दिल्ली से गुरुग्राम और गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर पानी जमा होने की वजह से कई वाहन बंद भी पड़ गए जिन्हें बाद में ट्रैफिक पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया. बारिश की वजह से गुरुग्राम के कुछ रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है. उधर, शहर में हुई भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों से घर से ही काम करने की अपील की है. साथ ही बारिश के मद्देनजर स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है.
Haryana | People continue to bear the brunt of severe waterlogging on Delhi-Gurugram expressway in Gurugram's Narsinghpur area pic.twitter.com/PCRDNQjLyh
— ANI (@ANI) September 22, 2022
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गुरुग्राम प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
गुरुग्राम में भारी बारिश को देखते हुए जहां एक तरफ जिला प्रशासन ने लोगों से घर से ही काम करने की अपील की है वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने आम जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. जलजमाव जैसी स्थिति से निपटने के लिए आप इन नंबर्स पर फोन करके मदद मांग सकते हैं.
बता दें कि बारिश की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम के आसपास के इलाकों में जलजमाव होने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इसी साल मई में दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई थी और लंबा जाम लग गया था. गुरुग्राम के बख्तावर चौक, एमडीआई चौक, डीएलएफ फेज 1 मेट्रो के पास का क्षेत्र, कन्हाई चौक, अग्रसैन चौक और कई अन्य इलाकों में जलभराव हो गया था. 23 मई को भारी बारिश होने की चेतावनी को देखते हुए गुरुग्राम के जिला अधिकारी ने लोगों को घर से काम करने की सलाह दी थी. जिला अधिकारी ने एडवाइजरी में निजी संस्थानों / कॉर्पोरेट कार्यालयों को कहा था कि वो अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के आदेश दें. ताकि सड़कों पर ट्रैफिक जाम से बचा जा सके. ऐसे करने से नागरिक एजेंसियों को मरम्मत कार्यों को तेजी से करने में भी मदद मिलेगी.
बारिश के कारण सिर्फ गुरुग्राम का ही ऐसा हाल नहीं हुआ है. कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु में भी हुई तेज बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात थे. कई इलाके पानी में डूब चुके थे और कई जगहों से लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया था. शहर के कई इलाकों में जलजमाव को देखते हुए दफ्तर और स्कूलों को बंद कर दिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं