विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2022

'अग्निपथ प्रदर्शन' की वजह से सफ़र में फंसे लोगों को बड़ी राहत, रेलवे इन स्टेशन से चलाएगा स्पेशल ट्रेन

सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर के युवा आक्रोशित नज़र आ रहे हैं. आलम ये है कि कई ट्रेनों में आग लगा दी गई. जिसके बाद बहुत से लोग बीच स्टेशन पर ही फंस गए. अब इन लोगों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.

'अग्निपथ प्रदर्शन' की वजह से सफ़र में फंसे लोगों को बड़ी राहत, रेलवे इन स्टेशन से चलाएगा स्पेशल ट्रेन
प्रदर्शन की वजह से रेल सेवा प्रभावित

सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का आक्रोश शांत होता नहीं दिख रहा है. नतीजतन पिछले कुछ दिनों से देशभर में अग्निपथ योजना का विरोध हिंसक होता जा रहा है.  कई स्टेशनों पर उपद्रवियों ने ट्रेन में आग लगा दी. जिस वजह से विभिन्न ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. इसी बीच ECR ने फंसे यात्रियों के लिए 19.06.2022 को 8 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. प्रदर्शन को देखते हुए आज तकरीबन 362 ट्रेन को रद्द किया गया है. वहीं 2 नई ट्रेन भी प्रारम्भ की गई है.

पूर्व मध्य रेल द्वारा झाझा, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. एवं धनबाद से स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. पूर्व मध्य रेलवे ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस बारे में सूचना दी है. प्रेस रिलीज में जानकारी दी गई है कि फंसे यात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 19.06.2022 को पूर्व मध्य रेल द्वारा झाझा, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. एवं धनबाद से स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है-

1.     गाड़ी संख्या 02214 झाझा-शालीमार स्पेशल ट्रेन: 

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को 23.40 बजे झााझा से प्रस्थान कर 20.06.2022 को   05.45 बजे शालीमार पहुंचेगी .

2.     गाड़ी संख्या 07609 डीडीयू-पूर्णा स्पेशल ट्रेन: 

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.00 बजे खुलकर  21.06.2022 को 03.30 बजे पूर्णा पहुंचेगी .

3.     गाड़ी संख्या 02296 डीडीयू-बेंगलूरू स्पेशल ट्रेन: 

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.25 बजे खुलकर 21.06.2022 को 16.25 बजे बेंगलूरू पहुंचेगी .

4.     गाड़ी संख्या 02742 डीडीयू-वास्को डी गामा स्पेशल ट्रेन: 

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.50 बजे खुलकर 21.06.2022 को 10.30 बजे वास्को डी गामा पहुंचेगी .

5.     गाड़ी संख्या 01034 डीडीयू-पुणे स्पेशल ट्रेन: 

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.40 बजे खुलकर  21.06.2022 को 02.15 बजे पुणे पहुंचेगी .

6.     गाड़ी संख्या 02792 डीडीयू-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन: 

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 06.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 11.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी .

7.     गाड़ी संख्या 08623 धनबाद-हटिया स्पेशल ट्रेन: 

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.00 बजे खुलकर 20.06.2022 को 04.30 बजे हटिया पहुंचेगी .

8.     गाड़ी संख्या 08420 धनबाद-पुरी स्पेशल ट्रेन: 

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.30 बजे खुलकर 20.06.2022 को 14.15 बजे पुरी पहुंचेगी .
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agnipath Protest, Agnipath Row, Protest Against Agnipath Scheme, Special Train For Passengers, Railway Announced Special Train, East Central Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com