विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2026

होली पर रिकॉर्ड 1400 से ज्‍यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, यूपी-बिहार के यात्रियों की टेंशन होगी दूर

त्‍योहारों के मौके पर दिल्‍ली-मुंबई जैसे शहरों से यूपी-बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. भारी भीड़ के कारण उन्‍हें टिकट नहीं मिलता. हालांकि हर बार की तरह इस बार भी रेलवे बड़ी संख्‍या में होली स्‍पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है.

होली पर रिकॉर्ड 1400 से ज्‍यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, यूपी-बिहार के यात्रियों की टेंशन होगी दूर
  • होली के त्योहार पर बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे रिकॉर्ड संख्या में होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा.
  • इस साल देशभर के विभिन्न जोन में 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई गई है.
  • जरूरत पड़ने पर इन विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 1500 तक पहुंचाने का विकल्प रेलवे के पास मौजूद है.

होली के त्‍योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सफर से जुड़ी परेशानियों के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने इस साल रिकॉर्ड संख्या में होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. रेलवे का उद्देश्य त्योहार के मौके पर यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है. इसी कड़ी में पूरे देश के अलग‑अलग जोन में 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है. रेलवे के मुताबिक, जरूरत होने पर ट्रेनों की यह संख्‍या बढ़कर के 1,500 तक भी पहुंच सकती हैं.

त्‍योहारों के मौके पर दिल्‍ली-मुंबई जैसे शहरों से यूपी-बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. भारी भीड़ के कारण उन्‍हें टिकट नहीं मिलता. इसके चलते बहुत से लोगों को परेशानी उठाकर किसी तरह से जाना पड़ता है. हालांकि होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे हर साल विशेष ट्रेनों का संचालन करता है. पिछले साल होली के दौरान भारतीय रेलवे ने कुल 1,144 विशेष ट्रेनें चलाई थीं. इस बार ज्‍यादा यात्री भार की संभावना के मद्देनजर ट्रेनों की संख्या में बड़ा इजाफा किया गया है.

ये भी पढ़ें: Indian Railways New Rule: इस एक गलती से जा सकती है आपकी ट्रेन की सीट, जान लें रेलवे का ये नया नियम

रेलवे के विभिन्‍न जोन चलाएंगे स्‍पेशल ट्रेनें

जोनवार आंकड़ों की बात करें तो पूर्वी मध्य रेलवे इस बार सबसे अधिक 285 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. इसके बाद पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) ने पश्चिमी रूट्स पर भारी यात्री दबाव को देखते हुए 231 विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है. इसके साथ ही मध्य रेलवे (सीआर) भी 209 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे मुंबई और आसपास के इलाकों से आने‑जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Indian Railways: रेलवे को RAC के लिए यात्री से पूरा किराया नहीं लेना चाहिए, संसदीय समिति ने कहा रिफंड के लिए नियम बनाना चाहिए

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) 160 विशेष ट्रेनें चलाकर दूसरे स्थान पर है, जबकि उत्तरी रेलवे (एनआर) होली के दौरान 108 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. उत्तर पश्चिमी रेलवे (एनडब्ल्यूआर) की ओर से 71 ट्रेनों की योजना बनाई गई है, जिससे राजस्थान और आसपास के राज्यों में यात्रा आसान होगी.

इसके अलावा उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) 66, उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) और पूर्वी तट रेलवे (ईसीओआर) 62‑62 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएंगे. दक्षिण पश्चिमी रेलवे (एसडब्ल्यूआर) 47 और पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) 43 विशेष सेवाएं उपलब्ध कराएगा. दक्षिणी रेलवे (एसआर) 39, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) 15 और कोंकण रेलवे (केआर) 9 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. वहीं पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) क्षेत्रीय मांग को देखते हुए 2 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holi Special Trains, Indian Railways, Holi 2026 Trains
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com