होली के त्योहार पर बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे रिकॉर्ड संख्या में होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा. इस साल देशभर के विभिन्न जोन में 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई गई है. जरूरत पड़ने पर इन विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 1500 तक पहुंचाने का विकल्प रेलवे के पास मौजूद है.