विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

रेलवे के पास नहीं हैं साफ-सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी, सरकार ने राज्‍यसभा में दी जानकारी

रेल राज्य मंत्री राजेन गोहांई ने शनिवार को राज्यसभा को रामकुमार वर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

रेलवे के पास नहीं हैं साफ-सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी, सरकार ने राज्‍यसभा में दी जानकारी
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • सूचना के अनुसार, रेलवे में सफाई कर्मचारियों के करीब 1000 पद रिक्त हैं.
  • आउटसोर्सिंग के माध्यम से पेशेवर हाउसकीपिंग एजेंसियों को काम पर लगाया है.
  • रेल राज्य मंत्री राजेन गोहांई ने लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.
नई दिल्ली: सरकार ने शनिवार को बताया कि रेलवे में यात्री सेवाओं में तो वृद्धि हुई है लेकिन साफ-सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं. रेल राज्य मंत्री राजेन गोहांई ने शनिवार को राज्यसभा को रामकुमार वर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जहां विभागीय कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं वहां रेलवे ने रेलगाड़ियों के शौचालयों सहित डिब्बों की सफाई करने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से पेशेवर हाउसकीपिंग एजेंसियों को काम पर लगाया है. उन्होंने बताया कि उपलब्ध सूचना के अनुसार, रेलवे में सफाई कर्मचारियों के करीब 1000 पद रिक्त हैं.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में बड़ी रेल दुर्घटना टली

रेलवे भर्ती बोर्डों (आरआरबी) को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से लेवल एक (पूर्ववर्ती समूह ‘घ’) की सीधी भर्ती करने का काम सौंपा गया है. गोहांई ने बताया कि आरआरबी ने हाल ही में भर्ती में आनलाइन आवेदन और कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की प्रणाली को शुरू किया है जिसकी पायलट परियोजना के माध्यम से जांच की जा रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ऑनलाइन आवेदन और कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रयासों के पूरी तरह लागू होने पर कम समय में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी.

VIDEO : नौकरियां कहां गईं भाग 14 : रेलवे में 90000 बहाली का ऐलान​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com