भारतीय टीम को अगर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो मंगलवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ होने वाले मैच में उसके गेंदबाजों को अनुशासित प्रदर्शन करना होगा. भारतीय गेंदबाज रविवार को ग्रुप बी के एक मैच में पाकिस्तान ए के बल्लेबाजों पर प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाकर 313 रन का मजबूत स्कोर बनाया. पाकिस्तान ने पांच विकेट खोने के बावजूद अंतिम 11 ओवरों में 83 रन बनाए, जो आखिर में निर्णायक साबित हुए क्योंकि भारत ए यह मैच 48 रन से हार गया था. यूएई की टीम भले ही पाकिस्तान की तरह मजबूत नहीं है लेकिन उसे हल्के से नहीं लिया जा सकता। यूएई ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके उसकी टीम को 245 रन पर आउट कर दिया था और इसके बाद 184 रन बनाए थे.
कहां और कब खेला जाएगा मुकाबला?
भारत ए और यूएई के बीच यह मुकाबला 24 नवंबर को यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, दोहा में खेला जाएगा.
भारत ए और यूएई के बीच मुकाबला भारत में कितने बजे से देख पाएंगे?
भारत ए और यूएई के बीच मुकाबला भारत में सुबह 11:30 बजे से देख पाएंगे. टॉस सुबह 11 बजे होगा.
कहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग?
इस मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा, मोबाइल और लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर भारतीय फैन्स देख सकते हैं.
टीम इस प्रकार हैं:
भारत ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, विराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।
यूएई: बासिल हमीद (कप्तान), आफताब आलम, अंश टंडन, अर्यांश शर्मा, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह, एथन डिसूजा, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, मुहम्मद शाहदाद, नूरुल्लाह अयोबी, ओमिद रहमान, सोहैब खान, उदीश सूरी और जाहिद अली
यह भी पढ़ें | भारत जीत से चूका तो भड़के सौरव गांगुली, BCCI और गंभीर से किए 3 तीखे सवाल, बोले- ये दो खिलाड़ी कहां हैं?
यह भी पढ़ें | नॉन-स्ट्राइकर छोर पर तिलक खड़े थे, अली रजा ने की यह गली-मौहल्ले प्लेयर वाली हरकत, अंपायर ने लिया यह फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं