विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2025

रणथंभौर में प्रियंका गांधी के बेटे की सगाई, मामा राहुल भी मौजूद, होंगी तीन पार्टियां, जानिए डीटेल्स

रणथंभौर में नए साल का जश्न इस बार खास है. गांधी-वाड्रा परिवार चार दिन के प्रवास पर है और इसी दौरान रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की चर्चाएं जोरों पर हैं. होटल शेरबाग में रिंग सेरेमनी के साथ होटल मालिक के बच्चों का जन्मदिन भी मनाया जाएगा.

रणथंभौर में प्रियंका गांधी के बेटे की सगाई, मामा राहुल भी मौजूद, होंगी तीन पार्टियां, जानिए डीटेल्स
  • गांधी-वाड्रा परिवार रणथंभौर के होटल शेरबाग में चार दिन के निजी प्रवास पर है और नए साल का जश्न मना रहा है.
  • रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की संभावना है, हालांकि परिवार ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
  • होटल शेरबाग के मालिक के जुड़वा बेटे और बेटी का जन्मदिन भी मनाया जाएगा, जिसमें गांधी-वाड्रा परिवार शामिल होगा.

Raihan Vadra Aviva Baig Engagement: रणथंभौर में नए साल का जश्न इस बार बेहद खास होने वाला है. गांधी-वाड्रा परिवार यहां चार दिन के प्रवास पर है और इसी दौरान रेहान वाड्रा और उनकी मंगेतर अवीवा बेग की सगाई की चर्चाएं जोरों पर हैं. होटल शेरबाग में न सिर्फ रिंग सेरेमनी की संभावना है, बल्कि होटल मालिक के जुड़वा बेटे-बेटी का जन्मदिन भी मनाया जाएगा. इसके साथ ही न्यू ईयर का भी जश्न होगा. यानी रणथंभौर में ट्रिपल सेलिब्रेशन की तैयारी है. माना जा रहा है कि गांधी-वाड्रा परिवार इस जश्न में शामिल होगा.

गांधी-वाड्रा परिवार का प्रवास

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का परिवार रणथंभौर के होटल शेरबाग में ठहरा हुआ है. यह दौरा पूरी तरह निजी है और जिला प्रशासन या परिवार की ओर से किसी कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

रेहान-अवीवा की सगाई की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, नए साल के मौके पर रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की रिंग सेरेमनी अनौपचारिक रूप से हो सकती है. हालांकि परिवार ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन होटल में होने वाले जश्न को लेकर उत्सुकता बनी हुई है.

होटल मालिक के बेटे का जन्मदिन

होटल शेरबाग के मालिक जैसल सिंह के जुड़वा बेटे और बेटी का जन्मदिन भी आज है. बताया जा रहा है कि गांधी-वाड्रा परिवार उनके आग्रह पर इस सेलिब्रेशन में शामिल होने आया है. रात को बर्थडे पार्टी के साथ सगाई की रस्म भी निभाई जा सकती है.

टाइगर सफारी का आनंद

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग मंगलवार शाम को रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी के लिए गए थे. करीब दो घंटे तक जंगल में घूमने के दौरान उन्हें रणथंभौर के रॉयल टाइगर की झलक भी देखने को मिली. यह सफारी उनके लिए यादगार रही. गांधी-वाड्रा परिवार 2 जनवरी तक रणथंभौर में रहेगा. इस दौरान नए साल का स्वागत, सगाई का जश्न और वन्यजीव सफारी का आनंद लिया जाएगा. परिवार का यह दौरा पूरी तरह सियासी गतिविधियों से दूर, निजी और पारिवारिक है.

ये भी पढ़ें- कहां है खूबसूरत रणथंभौर, जहां प्रियंका गांधी के बेटे रेहान और अवीवा बेग की सगाई, टाइगर रिजर्व, किला-झील घूमिए

सोनिया गांधी शामिल नहीं

इस यात्रा में सोनिया गांधी शामिल नहीं हैं. हालांकि परिवार का रणथंभौर से पुराना जुड़ाव रहा है और वे यहां की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों के बीच समय बिताना पसंद करते हैं.

रेहान और अवीवा का प्रोफेशन

रेहान वाड्रा पेशे से विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं. उन्होंने देश-विदेश में अपनी कला की प्रदर्शनियां लगाई हैं. वहीं अवीवा बेग भी फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं और खेल जगत से जुड़ी रही हैं.

ये भी पढ़ें- प्रियंका के बेटे को सगाई की बधाई, राजस्थान के मंत्री ने कहा- राहुल भी कर लें अब शादी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raihan Vadra Engagement, Aviva Baig Ring Ceremony, Gandhi Family Ranthambore Vacation, Ranthambore New Year Celebration, Celebrity Engagement News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com