विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2025

एक जीप पर राहुल, तेजस्वी और अखिलेश, '3 लड़कों' का सारण आने का क्या कारण?

राहुल गांधी की आज की वोटर अधिकार यात्रा में सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए. शनिवार को यह यात्रा छपरा के श्याम चौक से शुरू हुई. इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना में होगा, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक पदयात्रा निकालेंगे.

एक जीप पर राहुल, तेजस्वी और अखिलेश, '3 लड़कों' का सारण आने का क्या कारण?
राहुल और तेजस्वी के साथ अखिलेश भी इस यात्रा का हिस्सा बने.
  • राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' शनिवार को सारण पहुंची
  • सारण में इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया. यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
  • राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सारण:

बिहार में विधानसभा चुनाव की चौसर पर गोटियां फिट होने लगी हैं. वोटर अधिकार यात्रा के बहाने राहुल-तेजस्वी की जोड़ी वाला महागठबंधन सड़क पर है. अभियान वोटरों को को जगाने का है, लेकिन असल निशाना चुनाव में पैर जमाने का है. पटना से होते हुए यात्रा शनिवार को सारण पहुंची. जीप पर 'तीन लड़के' जुटे. राहुल और तेजस्वी के साथ अखिलेश भी इस यात्रा का हिस्सा बने. 'यादव + यादव' के मिलन से आरजेडी कार्यकर्तओं का जोश हाई दिखा. इसके साथ ही सीपीआई माले के दिपांकर भट्टाचार्य और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी यात्रा में शामिल हुए. आखिर सारण में महागठबंधन इतना जोर क्यों लगा रहा है? सारण जिले की दोनों लोकसभा सीटें बीजेपी के खाते में हैं. महाराजगंज से जनार्धन सिंह सिग्रीवाल सांसद बने. लालू के गढ़ सारण में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य पूरी ताकत लगाने के बाद भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी से चुनाव हार गई थीं. 

लालू के लिए यह सीट उनका पहला प्यार रही है. पहला चुनाव उन्होंने इसी सीट से जीता था. विधानसभा चुनाव के लिहाज से सारण का सीन अलग है. दस विधानसभा सीटों में सात महागठबंधन के पास हैं. ऐसे में कुल खेल हवा का रुख मोड़ने का है. एक जमाना था जब सारण में पंजे का निशान लहराता था. फिर लालटेन ऐसी जली कि लालू और आरजेडी को उसने रोशन कर लिया. हवा फिर बदली और कमल खिला. ऐसे में विपक्ष के 'तीन लड़कों' का सारण आना बीजेपी के लिए भी एक इशारा है कि फाइट तगड़ी होने जा रही है.

सारण का समीकरण 

विधानसभाविधायकपार्टी
एकमाश्रीकांत यादवराष्ट्रीय जनता दल
मांझीसत्येन्द्र यादवसीपीआई (एम)
बनियापुरकेदार नाथ सिंहराष्ट्रीय जनता दल
तरैयाजनक सिंहभारतीय जनता पार्टी
मढौराजितेन्द्र कुमार रायराष्ट्रीय जनता दल
छपराडॉ. सी एन गुप्ताभारतीय जनता पार्टी
गरखा (अनु.)सुरेन्द्र रामराष्ट्रीय जनता दल
अमनौरकृष्ण कुमार मंटूभारतीय जनता पार्टी
परसाछोटे लाल रायराष्ट्रीय जनता दल
सोनपुररामानुज प्रसादराष्ट्रीय जनता दल

अब जरा शनिवार को सारण में महागठबंधन की यात्रा का माहौल जानिए...

Latest and Breaking News on NDTV

एक जीप पर राहुल, अखिलेश और तेजस्वी 

Latest and Breaking News on NDTV

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के साथ 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए. राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी और महागठबंधन के कुछ अन्य नेता एक खुली जीप पर सवार थे और उन्होंने जगह-जगह उत्साही भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया.

यात्रा में कौन-कौन

अखिलेश यादव से पहले, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं. कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, 'आज सुबह, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी सारण में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए'

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ऐतिहासिक आंदोलन में उनका स्वागत है. वे बीजेपी के इशारों पर हो रहे लोकतंत्र के विनाश के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक अडिग सहयोगी रहे हैं और उत्तर प्रदेश तथा देश भर में गरीबों और वंचितों की एक मजबूत आवाज रहे हैं.'

कहां से शुरू हुई यात्रा

यात्रा का शनिवार को 14वां दिन था और आगामी सोमवार को पटना में पैदल मार्च से पहले वाहन के जरिए यह आखिरी दिन की यात्रा है. सासाराम से 17 अगस्त को शुरू हुई 16 दिवसीय यात्रा एक सितंबर को पटना में विशाल पैदल मार्च के साथ समाप्त होगी. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

आगे कहां जाएगी यात्रा

यह यात्रा अब तक रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सीवान से होकर गुजर चुकी है। अब यह यात्रा सारण के बाद भोजपुर से गुजरेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com