राहुल गांधी के बयान पर अहमद पटेल की बेटी और कांग्रेस नेता मुमताज़ पटेल ने कहा कि मुझे पार्टी में कोई पद नहीं मिला है. न पीसीसी में, न कहीं और. मेरा कोई रोल था नहीं, इसलिए मैं दिल्ली में हूं. राहुल गांधी के भाषण से हिम्मत मिलती है कि खुल कर बोल सकें. ऐसे बहुत लोग बैठे हैं पार्टी में, जो मेरे जैसे कार्यकर्ताओं को रोकते हैं अपने निजी स्वार्थों की वजह से. जिसके चलते पार्टी कमज़ोर ही होती है. उम्मीद करती हूं कि राहुल गांधी को ज़मीनी सच्चाई की समझ आ गई है.
मुमताज़ पटेल ने कहा कि इसलिए मैं भी हिम्मत करके बोल रही हूं कि हम भी पार्टी में हैं. पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं, लेकिन मौक़ा नहीं मिलता. ऐसे बहुत लोग हैं, जो बीजेपी के लिए काम करते हैं. पिछले 30 सालों से सरकार में नहीं हैं तो कैसे उन लोगों का काम चल रहा है. उम्मीद करती हूं कि कुछ न कुछ बड़ा बदलाव आएगा और आज महिला दिवस पर कहना चाहती हूं राहुल गांधी से कि महिलाओं को मौक़ा दीजिए.
अहमद पटेल की बेटी ने कहा कि मुझे लगता है राहुल गांधी को अबतक सही फीडबैक नहीं मिलता था, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं कर पाते थे. आपको बता दें कि आज अहमदाबाद में राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में पार्टी में दो तरह के लोग हैं. एक वो जो पार्टी का सम्मान करते हैं, उसकी विचारधारा पर चलते हैं और एक वो, जो बीजेपी के लिए काम करते हैं. ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर भी निकलना पड़े तो निकाल देना चाहिए. राहुल गांधीने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी गुजरात के लोगों को रास्ता नहीं दिखा पाई है, इसलिए लोगों का समर्थन नहीं मिल पाया. राहुल गांधी का पूरा भाषण यहां क्लिक कर जानिए.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें-
जबरन धर्म परिवर्तन करने वालों को मौत की सजा... MP के CM मोहन यादव का महिला दिवस पर ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं