कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सेना में भर्ती के लिए आई 'अग्निपथ योजना' को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है. राहुल ने बुधवार को एक ट्वीट में लिखा, "जब भारत दो मोर्चों पर खतरों का सामना कर रहा है, ऐसे समय अवांछित अग्निपथ योजना हमारे सशस्त्र बलों की परिचालन कार्यक्षमता (operational effectiveness) को कमजोर करने वाली है. बीजेपी सरकार को हमारी सेना की गरिमा, परंपरा, वीरता और अनुशासन के साथ समझौता बंद करना चाहिए."राहुल इससे पहले चीन मामले, कोरोना से निपटने में केंद्र सरकार की कथित विफलता, महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथ ले चुके हैं.
When India faces threats on two fronts, the uncalled for Agnipath scheme reduces the operational effectiveness of our armed forces.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 15, 2022
The BJP govt must stop compromising the dignity, traditions, valour & discipline of our forces.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने मंगलवार को ही अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां उपलब्ध कराने संबंधी पीएम मोदी के बयान पर तंज कसा था. राहुल ने मंगलवार के अपने ट्वीट में लिखा था, "जैसे 8 साल पहले युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियों का झांसा दिया था, वैसे ही अब 10 लाख सरकारी नौकरियों की बारी है.ये जुमलों की नहीं, महाजुमलों की सरकार है.प्रधानमंत्री जी नौकरियां बनाने में नहीं, नौकरियों पर बनाने में एक्सपर्ट हैं."
गौरतलब है कि केंद्र सरकारने मंगलवार को सशस्त्र बलों के लिए 'अग्निपथ' नामक एक नई भर्ती योजना लॉन्च की है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'अग्निपथ' (Agneepath) योजना हमारी आर्म्ड फोर्सेस (Armed Forces) में परिवर्तन लाकर उन्हें पूरी तरह आधुनिक और अच्छी तरह से सुसज्जित बनाएगी. अग्निपथ' योजना में भारतीय युवाओं को, बतौर 'अग्निवीर' आर्म्ड फोर्सेस में सेवा का अवसर प्रदान किया जाएगा. योजना के अंतर्गत 17.5 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को सशस्त्र बल- सेना, नौसेना और वायु सेना में 4 साल के लिए अग्निवीर के रूप में शामिल किया जाएगा.
* जल्द आएगा 5G, कैबिनेट ने स्पेक्ट्रम नीलामी को दी मंजूरी; 4G से 10 गुना ज्यादा फास्ट होगी सर्विस
* "हमें नहीं पता कहां का है"- हिरासत में पिटाई के आरोपों के बीच 'रिटर्न गिफ्ट' वीडियो पर बोली यूपी पुलिस
* 104 घंटों तक बोरवेल में फंसी रही राहुल की जिंदगी, 500 बचावकर्मियों की मदद से जीत ली 'जंग'
"राहुल को बना रहे टारगेट"; राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं