विज्ञापन

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले राहुल गांधी, छात्रों की आवाज नहीं दबेगी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस के द्वारा विरोध स्थल से हटाकर अस्पताल ले जाया गया है.

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले राहुल गांधी, छात्रों की आवाज नहीं दबेगी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है. (File Photo)
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वांगचुक को लेकर स्टेटमेंट जारी किया है. उन्होंने ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मोदी सरकार के मुख्य सिद्धांत असत्य और हिंसा हैं. अहिंसक भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाना गलत है. पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या भारत के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं."

राहुल गांधी ने आगे कहा, "कोई भी ताकत भारत के छात्रों और हममें से उन लोगों को, जो उनसे प्यार करते हैं और उनमें विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती."

वांगचुक पर शरद पवार भी बोले...

एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीश गवांडे ने सोशल मीडिया पर शरद पवार का एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने यह भी बताया कि शरद पवार ने बारामती में जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर क्या कहा है. शरद पवार ने कहा, "जब सोनम वांगचुक के समर्थन में दूसरी राजनीतिक पार्टियां आईं, तो सरकार सिर्फ तमाशबीन बनी रही. सुप्रिया सुले सहित कांग्रेस और एनसीपी (SP) के कई नेताओं ने जंतर-मंतर जाकर एक जैसी मांग रखी." 

आगे अनीश गवांडे पोस्ट में लिखा, "यह मांग जायज है और छात्रों के भले के लिए है, लेकिन दिल्ली में होने के बावजूद सरकार का कोई भी नेता विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर नहीं गया, जिससे पता चलता है कि सरकार इस मुद्दे पर गैर-जिम्मेदार है."

उन्होंने आगे लिखा कि सोनम वांगचुक के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा और संसद के आने वाले सत्र में भी ये मुद्दे उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: अनशन कर रहे अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही, जंतर-मंतर पर हंगामा, हिरासत में आरोपी महिला

जंतर-मंतर से वांगचुक को पुलिस ने हटाया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को विरोध स्थल से हटाकर अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस शनिवार, 18 जुलाई की सुबह प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और वांगचुक को अस्पताल ले गई. इस दौरान मौके पर भारी बवाल हुआ. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि पुलिस ने हमें पीटा और जबरदस्ती सोनम वांगचुक को यहां से ले जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Sonam Wangchuk, Jantar Mantar, Sharad Pawar, CJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com