- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब में
- 1984 पर सैम पित्रोदा के बयान को गलत ठहराया
- कहा- पित्रोदा माफी मांगे
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सिख दंगों को लेकर सैम पित्रोदा ने जो भी कुछ भी कहा है वह गलत है उनको देश से माफी मांगनी चाहिए. राहुल ने कहा, 'मैंने उनको यह बातें फोन पर कही हैं. मैंने उनसे कहा जो कुछ भी उन्होंने कहा वह गलत है और उनको इस पर शर्म आनी चाहिए वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे' गौरतलब है कि 1984 के सिख दंगों को लेकर कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा ने एक विवादित बयान था. एएनआई को दिए एक बयान में पित्रोदा ने कहा था ' मैं इसके बारे में नहीं सोचता, यह भी एक और झूठ है. 1984 की बारे में अब क्या? आपने पिछले 5 साल में क्या किया. 84 में हुआ तो हुआ. आपने क्या किया'? उनके इस बयान से दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस को नुकसान की आशंका को देखते हुए राहुल गांधी ने तुरंत माफी मांगने के लिए कहा था. बवाल मचने के बाद उन्होंने माफी मांग ली है. पित्रोदा ने कहा है कि उनकी हिंदी खराब है. उन्होंने सफाई दी है कि वे 'जो हुआ वह बुरा हुआ' कहना चाहते थे. 'बुरा हुआ' का वे दिमाग में अनुवाद नहीं कर पाए. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया.
Congress President Rahul Gandhi in Fatehgarh Sahib, Punjab: What Sam Pitroda said about 1984 is absolutely wrong and he should apologise to the nation for it. I told him this over the phone, I told him what he said was wrong, he should be ashamed and apologise publicly. pic.twitter.com/ORnksuSvRM
— ANI (@ANI) May 13, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अमित शाह ने पित्रोदा के 'हुआ तो हुआ' बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला
हालांकि तब तक पित्रोदा और कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर आ चुकी थी. केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पित्रोदा की टिप्पणियां "हैरान" करने वाली हैं और किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी. जावड़ेकर ने कहा, "उन्होंने (पित्रोदा) कहा कि 1984 में नरसंहार हुआ. तो क्या? देश को यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हम इसे बर्दाशत नहीं कर सकते." बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर लोगों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया. जावड़ेकर ने कहा, "पित्रोदा राजीव गांधी के साथी और राहुल गांधी के गुरु हैं. अगर गुरु ऐसा है तो 'चेला' कैसा होगा? कांग्रेस यही कर रही है. पूरी तरह से जनता की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील." बीजेपी ने नेता संबित पात्रा ने कहा कि 'यह मामला 1984 दंगे से जुड़ा हुआ है. कल राजीव गांधी और राहुल गांधी के राजनीतिक गुरु सैम पित्रोदा के बयान की हम निंदा करते हैं ...वो दंगा नहीं था बल्कि वह नरसंहार था जिसे भुलाया नहीं जा सकता है. उस वक्त कांग्रेस के नेताओं ने वोटर लिस्ट से, स्कूल की लिस्ट से सिखों का चयन किया. उसके बाद उस वक्त नरसंहार हुआ था. कांग्रेस पार्टी ने कल यह बयान देकर जो काम किया है, इस मामले में सैम पित्रोदा को पार्टी से निकालकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए.'
छठे चरण के मतदान से ठीक पहले ओवैसी ने मोदी पर साधा निशाना, कहा - गुजरात दंगों को लेकर तो...
फिलहाल पित्रोदा के बयान के अब राहुल गांधी डैमेज कंट्रोल में लगे हैं. पंजाब में पार्टी को नुकसान न हो जाए इसलिए राहुल गांधी रैली में पित्रोदा के बयान को गलत बता रहे हैं.
सैम पित्रोदा को माफी मांगनी चाहिए: राहुल गांधी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं