- विपक्ष का धरना प्रधानमंत्री आवास के पास जारी है.
- राहुल गांधी से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मिलने आए और धरना खत्म करने का अनुरोध किया.
- राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह से कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक धरना जारी रहेगा.
धरनास्थल से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने में रखा है. जबकि राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया है. बाकी कई नेताओं को किंग्सवे ले जाया गया है. सोनिया गांधी प्रियंका गांधी से मिलने मंदिर मार्ग थाने पहुंची हैं.
कांग्रेस सांसदों को भी धरनास्थल से हटा दिया गया. इसके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भी बस में बिठाया गया है. ये धरना प्रधानमंत्री आवास के पिछले गेट के पास दी जा रही थी. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
डरे-सहमे नरेंद्र मोदी ने नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के साथ ही विपक्ष के सांसदों को जबरदस्ती धरना स्थल से हटा दिया है।
— Congress (@INCIndia) July 21, 2026
लेकिन लाख कोशिशें कर लो- हमारा हौसला टूटने वाला नहीं है।
धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा तो देना ही होगा ✊ pic.twitter.com/ckICY8xnWu
जितेंद्र सिंह ने बताया राहुल गांधी से क्या बात हुई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने और बातचीत बेनतीजा होने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी धरना स्थल पर क्या बातचीत हुई.
जितेंद्र सिंह ने एक्स पर लिखा, "कुछ समय पहले, यह ज्ञात हुआ कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके साथ अन्य वरिष्ठ नेता, जैसे कि श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी इत्यादि अकस्मात ही अकबर रोड़ के समीप एक स्थान पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये हैं. सरकार ने इस वरिष्ठ दल की गरिमा के दृष्टिगत, मुझे स्वंय और मेरे साथ केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को इन वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करने हेतु मौके पर भेजा."
कुछ समय पहले, यह ज्ञात हुआ कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके साथ अन्य वरिष्ठ नेता, जैसे कि श्री राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी इत्यादि अकस्मात ही अकबर रोड़ के समीप एक स्थान पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गयेहैं। सरकार ने इस वरिष्ठ…
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) July 21, 2026

जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री ने लिखा, "राहुल गांधी जी को जब यह सूचना पहुंचाई गई तो उन्होंने कहा कि वह इतने पर ही नहीं मानेंगे. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी आश्वसान चाहा. उन्होंने कहा कि अब मेरी दो मांगे हैं. संसद में चर्चा एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा. जब उनको याद दिलाया गया कि पहले उन्होने केवल चर्चा की ही मांग की थी, तब उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गयी हैं. जब उनकों विनम्रता से ये समझाने का प्रयास किया गया कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को इतनी जल्दी अपनी बात से मुकर जाना शोभा नहीं देता, तो उन्होंने कहा कि यह उनकी मर्जी है. जब गृह सचिव ने यह समझाने का प्रयास किया कि यह स्थल धरने के लिए अनुकूल नही हैं तो उनका उत्तर था कि ये भी उनकी मर्जी है वे जहां बैठें."
#WATCH | Delhi: Union Minister Jitendra Singh reaches Lok Kalyan Marg and speaks with Lok Sabha LoP Rahul Gandhi over Congress's ongoing protest here. pic.twitter.com/Qw91kxoURi
— ANI (@ANI) July 21, 2026
कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें

Photo Credit: IANS

Photo Credit: IANS

Photo Credit: IANS
धरना पर बैठने को लेकर राहुल गांधी का ट्वीट
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "हम कल युवा छात्रों के साथ हुई क्रूरता के लिए PM मोदी से जवाब मांगने के लिए उनके घर तक मार्च कर रहे हैं. सरकार कोई जवाबदेही नहीं लेना चाहती या संसद में इस पर बहस नहीं चाहती. भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए."
#WATCH | Delhi: Congress leaders including party president Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, KC Venugopal, Pawan Khera and others are holding a protest demanding the resignations of Prime Minister and Education Minister Dharmendra Pradhan. pic.twitter.com/bmWWpPNpOc
— ANI (@ANI) July 21, 2026
विपक्ष का ये मार्च जंतर मंतर तक होगा. फिलहाल विपक्षी नेता लोक कल्याण मार्ग पर धरना दे रहे हैं. इस मार्च में कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया जा रहा है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने दोनों हाथों को नाइलोन रोप्स से बांध लिया है.

Photo Credit: IANS
#WATCH | Delhi: Congress workers protesting at Lok Kalyan Marg have been detained by police.
— ANI (@ANI) July 21, 2026
On being detained, Chairperson of Punjab Congress Campaign Committee, Charanjit Singh Channi, says, "This is BJP's terrorism. They don't listen to the students..." pic.twitter.com/JxTakAAMBN
इसके अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी पुलिस ने डिटेन किया है. हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "यह बीजेपी का आतंकवाद है. वे छात्रों की बात नहीं सुनते."
हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस MP सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "अगर सांसदों की यह हालत है, तो सोचिए स्टूडेंट्स के साथ क्या हो रहा होगा."
#WATCH | Delhi | Congress MP Syed Naseer Hussain says, "Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge tried to raise the issue in both Lok Sabha and Rajya Sabha today about how lathi-charge, water cannons, and tear gas were used against students yesterday who had gathered here from all… pic.twitter.com/7pqDohV61n
— ANI (@ANI) July 21, 2026
कांग्रेस सासंद सैयद नसीर हुसैन ने कहा, "राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों में यह मुद्दा उठाने की कोशिश की कि कैसे कल देश भर से यहां इकट्ठा हुए और एक ऑर्गेनिक आंदोलन में हिस्सा ले रहे स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया. लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया. असल में किसी सांसद को बोलने नहीं दिया गया. प्रधानमंत्री तो पार्लियामेंट भी नहीं आते. इसीलिए सभी विपक्षी सांसद उनके घर आए हैं, ताकि हमारी आवाज सुनी जा सके."
यह भी पढ़ें: वेटिंलेटर पर है प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई में घायल हुई छात्रा, डॉक्टरों ने दिया यह अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं