विज्ञापन

"ये शिव तांडव, कोई भी हो सकता है शामिल", CEC विरोध प्रदर्शन पर राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का एलान किया है. साथ ही आम लोगों से इस आंदोलन के साथ जुड़ने की अपील की है. राहुल गांधी ने कहा कि ये शिव तांडव इसमें हर कोई जुड़ सकता है.

"ये शिव तांडव, कोई भी हो सकता है शामिल", CEC विरोध प्रदर्शन पर राहुल गांधी
"ज्ञानेश कुमार को नींद नहीं आ रही, पुलिस भी नाखुश": राहुल गांधी का बड़ा आरोप
  • राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोटर लिस्ट सुधार प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं
  • राहुल ने सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका दायर करने और बड़े विरोध प्रदर्शन की अपील की है
  • राहुल ने आम जनता से तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है
नई दिल्‍ली:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष के हमले को और तेज कर दिया. उन्होंने विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के बड़े विरोध प्रदर्शनों को लेकर ज्ञानेश कुमार का मजाक उड़ाया. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेस कर कहा कि वे आज शाम सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका दायर करेंगे. इस आंदोलन में सभी शामिल हो सकता है. राहुल ने कहा कि ये शिव तांडव हो रहा है. शिव की बारात में कोई भी शामिल हो सकता है. बता दें कि एक न्‍यूजपेपर की खबर के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त वोटर लिस्ट को ठीक करने की प्रक्रिया, जिसे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) कहा जाता है, उसमें कथित गड़बड़ियों को लेकर बड़े विवाद में घिरे हुए हैं. कांग्रेस से लेकर कॉकरोज जनता पार्टी तक ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफे की मांग कर रहे हैं. 

हाथ में तिरंगा लेकर खड़े हो जाएं...

राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान कहा, "ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं. उन्हें नींद नहीं आ रही है." उन्होंने आम जनता से सुप्रीम कोर्ट जाते समय उनके साथ जुड़ने को कहा. उन्होंने कहा, "तिरंगा साथ लेकर आएं. अगर आ नहीं सकते तो, जहां हैं वहीं हाथ में तिरंगा लेकर खड़े हो जाएं. किसी कारणवश हाथ में तिरंगा नहीं सकते, तो घरों से बाहर निकलकर खड़े हो जाएं. घर से बाहर निकलकर भी खड़े नहीं हो सकते, तो घर में ही खड़े होकर मन में कहें- मुझे संविधान को बचाना है." 

इंडिया गठबंधन की विरोध प्रदर्शन का दायरा बढ़ाने की नई रणनीति का हिस्सा है. ऐसा कर राहुल गांधी हर तबके के लोगों को अपने विरोध प्रदर्शन के साथ जोड़ना चाहते हैं.कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि पुलिस महकमे के अंदर भी कम से कम '50 प्रतिशत' कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से कहा है कि वे जो कर रहे हैं, वह सही है. राहुल गांधी ने कहा, "आपको लगता होगा कि हमारे लिए यह मुश्किल है, क्योंकि पुलिस हमें पीट रही है. अगर आप थक गए हैं, तो वे (पुलिस) भी थक गए हैं. पुलिस भी पूछ रही है कि 'हम ज्ञानेश कुमार जैसे शख्‍स को क्यों बचा रहे हैं?' इसलिए, अब बस डटे रहने की बात है. हम रुकेंगे नहीं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितना समय लगेगा- दिन, हफ्ते, महीने या साल."

सरकार के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में

राहुल गांधी कहा, "मैं पीएम मोदी से कहना चाहता हूं कि उनकी सरकार के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में हैं और हमें जानकारी दे रहे हैं." ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस सांसद के ये नए हमले ऐसे समय में हुए जब  इंडिया गठबंधन मध्य दिल्ली के बाराखंभा रोड से लगभग 3 किलोमीटर दूर सुप्रीम कोर्ट तक एक बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहा था. 

रणनीति में इस छोटे से बदलाव का मकसद सिर्फ ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाना नहीं, बल्कि आंदोलन को एक बड़े 'लोकतांत्रिक विरोध' के तौर पर पेश करना है, ताकि अलग-अलग वर्गों और उम्र के लोगों का समर्थन मिल सके. आज विपक्ष के सड़कों पर उतरने से पहले, राहुल गांधी ने एक वीडियो मैसेज जारी कर नागरिक समाज के संगठनों और आम जनता से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. राहुल गांधी ने कहा, "सभी विरोध-प्रदर्शन असल में एक ही हैं. कोई अलग विरोध नहीं है. भारत आगे बढ़ रहा है. हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं? अगर आप संविधान की रक्षा के लिए यहां आए हैं, तो हम आपके साथ हैं और हम उनसे भी यही उम्मीद करते हैं." ये बात राहुल गांधी ने कॉकरोज जनता पार्टी के लिए कही, जो इसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. दरअसल, विपक्ष के चार दिन के विरोध-प्रदर्शन में अब तक सिर्फ उनके अपने नेता और कार्यकर्ता ही सड़कों पर दिखे थे. साथ ही, युवाओं ने भी CJP के बुलावे पर ध्यान दिया था. कांग्रेस इन दोनों को मिलाकर इसे एक 'जन-आंदोलन' का रूप देना चाहती है.

आखिर कब रुकेगा धरना-प्रदर्शन, कांग्रेस की क्‍या है रणनीति

राहुल गांधी ने बताया कि वह कोई भी विरोध प्रदर्शन रणनीति बनाकर नहीं करते हैं. उन्‍होंने अपने आंदोलन को शिव तांडव की संज्ञा देते हुए कहा कि हमारे आंदोलन में कोई भी आ  सकता है. फिर चाहे वह किसी भी पार्टी का क्षेत्र से हो. पत्रकार भी इस आंदोलन के साथ जुड़ सकते हैं. ये शिव तांडव हो रहा है. शिव की बारात में कोई भी शामिल हो सकता है. हमारे नजर में सभी एक समान हैं, जो संविधान की रक्षा के लिए आगे आना चाहता है. 

ये भी पढ़ें:- अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर नहीं हो पाएगा विरोध-प्रदर्शन, सरकार ने तय किए 3 नए स्थान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, CEC Gyanesh Kumar, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com