विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2017

राहुल गांधी को तो देश के इतिहास, भूगोल की जानकारी भी नहीं : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी की नीतियां अगर सही होतीं तो आज उसकी इतनी बुरी स्थिति नहीं होती.

Also Read in
राहुल गांधी को तो देश के इतिहास, भूगोल की जानकारी भी नहीं : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह की फाइल तस्वीर
बलिया: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को देश के इतिहास और भूगोल की भी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल की पार्टी की नीतियां अगर सही होतीं तो आज उसकी इतनी बुरी स्थिति नहीं होती. राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री और भाजपा पर लगातार किए जा रहे हमलों के बारे में गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल को किसी फिल्मी एक्टर की तरह रटी-रटाई स्क्रिप्ट पढ़ने की आदत है. उन्होंने कहा कि 60 साल तक देश में राहुल के खानदान का ही शासन रहा. अगर कांग्रेस की नीतियां सही थीं तो इस वक्त वह देश के केवल 20 फीसदी हिस्से में ही क्यों सिमट गई है, जबकि भाजपा शून्य से 75 फीसदी तक पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें : गिरिराज सिंह ने कहा, रोजगार के लिये पांच करोड़ महिलाओं को दिये जायेंगे चरखे

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल का हिसाब दे दिया है. पीएम मोदी ने कहा था कि 'ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा' और पिछले तीन वर्ष में यह चरितार्थ हो गया है. गिरिराज ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है. वह झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने में लगा है.

VIDEO : राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि राहुल विदेश जाकर गलत और झूठा बयान देते हैं कि मोदी सरकार के दौरान रोजगार के अवसर कम हुए हैं, जबकि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से नौ करोड़ लोगों को रोजगार मिला है. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giriraj Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com