विज्ञापन

राहुल गांधी का 'मिशन यूपी', प्रयागराज में आज 'छात्रों की गूंज', उठाएंगे कौन-कौन से मुद्दे?

यूपी चुनाव से पहले आयोजित हो रहे कांग्रेस के इस प्रोग्राम को युवाओं तक पहुंचने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. इसे लेकर राहुल गांधी ने एक वीडियो मैसेज जारी कर युवाओं से जुड़े कई मुद्दों को उठाने की बात कही थी.

राहुल गांधी का 'मिशन यूपी', प्रयागराज में आज 'छात्रों की गूंज', उठाएंगे कौन-कौन से मुद्दे?
प्रयागराज में आज छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन.
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शनिवार शाम को शामिल होंगे
  • कार्यक्रम में राहुल गांधी नीट पेपर लीक, भर्ती में देरी और बेरोजगारी जैसे छात्रों से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं
  • कांग्रेस के मुताबिक, इस कार्यक्रम के लिए करीब एक लाख सत्तर हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कांग्रेस शनिवार को छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचकर छात्रों से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे. राहुल शाम को प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज ग्राउंड में छात्रों और युवाओं को संबोधित करेंगे. कांग्रेस की तरफ से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बता दें कि यह कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा.

प्रयागराज में आज 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी शनिवार शाम 6-7 बजे के बीच छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान कांग्रेस नेता छात्रों से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं. राहुल पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेआई के छात्र आंदोलन के सपोर्ट में भी नजर आए थे. प्रयागराज में भी कार्यक्रम के दौरान वह नीट पेपर लीक, भर्ती में देरी और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठा सकते हैं. इस कार्यक्रम को यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है.

राहुल गांधी उठाएंगे पेपर लीक और युवाओं के भविष्य का मुद्दा

यूपी चुनाव से पहले आयोजित हो रहे कांग्रेस के इस प्रोग्राम को युवाओं तक पहुंचने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. इसे लेकर राहुल गांधी ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कई मुद्दों को उठाने की बात कही थी. उन्होंने युवाओं को सुने, बेरोजगारी और युवाओं के फ्यूचर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की बात कही थी.कांग्रेस के दावे के मुताबिक, इस कार्यक्रम के लिए 1.78 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. कांग्रेस पार्टी के मुताबिक, छात्रों की गूंज कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग  250 जगहों पर की जाएगी.

शर्तों साथ मिली कार्यक्रम की मंजूरी

बता दें कि कांग्रेस के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर पहले प्रशासन की मंजूरी नहीं मिल पा रही थी. लेकिन अब परमिशन मिल गई है. कायस्थ पाठशाला (केपी ट्रस्ट) ने यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा दिए गए लिखित वचन पत्र और लिखित आश्वासन के बाद पहले जारी किए निरस्तीकरण के आदेश को वापस ले लिया. ट्रस्ट ने निर्धारित शर्तों और जिला प्रशासन की अनुमति के अधीन कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी है.

अजय राय ने केपी ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह को एक औपचारिक पत्र और अंडरटेकिंग (वचन पत्र) सौंपा. उन्होंने पत्र में आश्वस्त किया कि 8 अगस्त को शाम 5 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान खेल मैदान और प्रांगण की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी. इसके अलावा मैदान के उतने ही हिस्से का उपयोग किया जाएगा जिससे छात्रों की खेलकूद गतिविधियों में कोई बाधा न पहुंचे.

स्कूल ग्राउंड का इस्तेमाल तय नियमों के मुताबिक करना होगा

अजय राय ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान  इलाहाबाद हाईकोर्ट या किसी भी अन्य न्यायालय के आदेशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा और किसी भी निर्देश की अवहेलना नहीं होगी. स्कूल प्रांगण का उपयोग केवल तय नियमों के अनुसार ही होगा. अगर तैयारी या आयोजन के दौरान खेल मैदान को कोई नुकसान पहुंचता है तो उसकी पूरी भरपाई और मरम्मत कांग्रेस कमेटी द्वारा कराई जाएगी.

पत्र में यह भी कहा गया है कि यह आयोजन किसी भी तरह से कमर्शियल नहीं है. इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जनहित द्वारा पारित 2025 के आदेश का पूरी तरह पालन किया जाएगा. इस लिखित आश्वासन के बाद कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने 5 अगस्त को जारी निरस्तीकरण आदेश को रद्द करते हुए कार्यक्रम आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी.

ये भी पढे़ं-प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को मिली हरी झंडी, केपी ग्राउंड में ही 8 अगस्त को होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Prayagraj, Chhatron Ki Goonj, Chhatron Ki Goonj Congress, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com