महाराष्ट्र में तीन दलों के गठबंधन महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) में सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. यहां इसी गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी मुंबई में रैली (Mumbai Rally) की इजाजत नहीं मिली. इससे नाराज मुंबई कांग्रेस ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने बांबे हाईकोर्ट में अर्जी देकर कहा है कि मुंबई और महाराष्ट्र भर में अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं. बाजार खुले हैं. मॉल, और सिनेमाघर सभी खुले हुए हैं. इसलिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मुंबई रैली को भी मंजूरी मिलनी चाहिए.
महंगाई पर केंद्र को घेरेगी कांग्रेस, राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेताओं का राजस्थान में आज जमावड़ा
बीएमसी चुनाव के पहले राहुल गांधी की मुंबई रैली कांग्रेस के लिए काफी अहम मानी जा रही है, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के तहत बीएमसी और राज्य सरकार ने अब तक इस रैली की मंजूरी रोक रखी है. राहुल गांधी की ये रैली ( Rahul Gandhi Rally) 28 दिसंबर को प्रस्तावित है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है, क्योंकि गठबंधन सरकार, बीएमसी और मुंबई पुलिस (Mumbai Congress) ने 28 दिसंबर की रैली को इजाजत नहीं दी है. तीनों को कोर्ट में इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई होनी है और याचिका में तीनों को ही पक्षकार बनाया गया है. भाई जगताप भी प्रेस कान्फ्रेंस करने वाले हैं, ऐसे में गठबंधन दलों के बीच खींचतान बढ़ सकती है. उनका कहना है कि अक्टूबर से लगातार रैली के लिए मंजूरी मांगी जा रही है, लेकिन अब तक कोई निर्णय़ नहीं किया गया.
शिवसेना और कांग्रेस के मजबूत होते रिश्ते, राहुल गांधी के बाद प्रियंका से मिले संजय राउत
महाराष्ट्र सरकार में उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि अगर ज्यादा भीड़ होने के बाद संक्रमण होने की आशंका है तो सोचना पड़ेगा. जैसे कि 6 दिसंबर को परिनिर्वाण दिवस था, उस पर भी हमने बहुत सारी बैठकें कीं. कोरोना को छोड़ दें तो हर साल उसमें लाखों लोग शामिल होते हैं. लिहाजा हमने सभी पक्षों से गुजारिश की कि आप लोग ऐसे इकट्ठा मत हो. कुछ लोग काफी उग्र भी हुए लेकिन ऐसे हालात को संभालते वक्त सरकार को बहुत ध्यान देना पड़ता है. उन्होंने बताया कि कार्तिक एकादशी के दिन पंढरपुर में ढाई-तीन लाख लोग इकट्ठा हुए थे. ये सब देखना पड़ता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं