कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान के जयपुर में हो रही कांग्रेस महारैली में भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि भारत हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं है. उन्होंने कहा कि 2014 से देश में हिंदुत्ववादियों का राज है, अब हिंदुओं का राज वापस लाना है. उन्होंने हिंदू और हिंदुत्ववादियों में फर्क बताते हुए कहा कि महात्मा गांधी हिंदू थे और नाथराम गोडसे हिंदुत्ववादी. इन्हें सत्ता चाहिए, ना कि सच. और हिंदू हमेशा सच के साथ रहता है और कभी डरता नहीं है.
'महंगाई हटाओ रैली' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं हिंदुत्ववादी नहीं, मैं हिंदू हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके तीन चार मित्रों ने सात साल में देश को बर्बाद कर दिया. देश में महंगाई है, दर्द है तो यह काम हिंदुत्ववादियों ने किया है. हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए.
#WATCH | "Who is Hindu? The one who embraces everybody, fears nobody, and respects every religion," says Congress leader Rahul Gandhi at the party's rally against inflation in Jaipur, Rajasthan pic.twitter.com/OnKjsQOoRJ
— ANI (@ANI) December 12, 2021
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
'70 साल की रट छोड़िए ये बताइए आपने सात साल में क्या किया?' : PM मोदी पर प्रियंका गांधी का निशाना
हिंदू और हिंदुत्ववाद को दो अलग अलग शब्द बताते हुए राहुल ने कहा कि जिस तरह से दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती, वैसे ही दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता क्योंकि हर शब्द का अलग मतलब होता है. उन्होंने कहा कि हिंदू वह है जो किसी से नहीं डरता जो सबको गले लगता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं