विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2020

राहुल गांधी ने दलित युवकों के साथ 'बर्बरता' पर कांग्रेस सरकार की ही लगाई 'क्लास', कहा- तुरंत कार्रवाई हो

गांधी ने कहा, नागौर में दो दलित नौजवानों को बर्बरता के साथ प्रताड़ित किए जाने का हालिया वीडियो भयावह और वीभत्स है.

राहुल गांधी ने दलित युवकों के साथ 'बर्बरता' पर कांग्रेस सरकार की ही लगाई 'क्लास', कहा- तुरंत कार्रवाई हो
राहुल गांधी ने दो दलित भाइयों के साथ मारपीट के मामले मेंं तत्काल कार्रवाई करने को कहा
  • राहुल गांधी ने मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा
  • पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने चोरी के आरोप में भाइयों को बुरी तरह पीटा
  • कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर
नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के नागौर में दो दलित युवकों के साथ कथित तौर पर हुई बर्बरता की घटना को ‘भयावह और वीभत्स' करार देते हुए गुरुवार को प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार से कहा कि वह इस मामले में तत्काल कार्रवाई करे.

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राजस्थान के नागौर में दो दलित नौजवानों को बर्बरता के साथ प्रताड़ित किए जाने का हालिया वीडियो भयावह और वीभत्स है.''

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि वह स्तब्ध करने वाले इस अपराध के दोषियों को न्याय की जद में लाने के लिए तत्काल कार्रवाई करे.''

राजस्थान में चोरी के आरोप में दलित भाइयों को बुरी तरह पीटा, तो स्वरा भास्कर बोलीं- राहुल गांधी और अशोक गहलोत... 

दरअसल, दो दलितों युवकों के साथ बर्बरता वाला वीडियो वायरल हो गया है. खबरों के मुताबिक, यह वीडियो राजस्थान के नागौर में चोरी के आरोप में दो दलित भाइयों को पीटने और उनके साथ बर्बर व्यवहार किए जाने का है.

राजस्थान: चोरी के आरोप में दो दलित भाइयों को बुरी तरह पीटा, प्राइवेट पार्ट्स में डाला पेट्रोल, VIDEO आया सामने

यह घटना रविवार की बताई जा रही है. एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने चोरी के आरोप में दोनों भाइयों की बुरी तरह से पिटाई की और उनके साथ बर्बर व्यवहार किया. इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है.

वीडियो: चोरी के आरोप में दो दलित भाइयों को बुरी तरह पीटा, प्राइवेट पार्ट्स में डाला पेट्रोल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Dalit Brothers Assault
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com