राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में INDIA ब्लॉक के सभी विपक्षी सांसदों ने एसआईआर और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू किया. 'लोकतंत्र बचाओ' लिखे बैनर लेकर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाते हुए, विपक्षी सांसद कुमार के इस्तीफे की मांग करने के लिए चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर बढ़ने लगे. इस दौरान पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाते हुए विपक्षी नेताओं को रोकने की कोशिश की. मार्च करने से रोके जाने के बाद राहुल गांधी धरने पर बैठ गए और इसके बाद थोड़ी देर में वे पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ गए और उन्होंने तिरंगा लहराया. इस मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत 19 पार्टियां शामिल हुई हैं.
'लोकतंत्र बचाओ', 'मेरा वोट बचाओ' जैसे नारों के पोस्टर लिए, INDIA ब्लॉक के विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाने रहे हैं और कथित वोट चोरी के मामले में उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. मंगलवार सुबह विपक्षी सांसद संसद के बाहर इकट्ठा हुए और राजधानी में चुनाव आयोग के मुख्यालय 'निर्वाचन सदन' की ओर मार्च किया. मार्च से रोके जाने के बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अन्य सांसदों के साथ सड़क पर बैठे हैं. इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया.
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi waves the National Flag as he climbs atop a police barrier during INDIA bloc protest against the Election Commission of India https://t.co/7ycJvlKOyG
— ANI (@ANI) October 6, 2026
यह भी पढ़ें | INDIA Bloc Protest LIVE: हिरासत में लिए गए राहुल गांधी पुलिस बस से उतरे, आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंचे
इससे पहले प्रोटेस्ट मार्च की शुरुआत में ही राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- ज्ञानेश इट्स डन ब्रो, अब इस्तीफे का वक्त आ गया है.
Gyanesh, it's done, bro. Time to resign. #IndiaAllianceMarch https://t.co/9ZB6aJfakl
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2026
विपक्षी गठबंधन पिछले हफ्ते हुई मीटिंग के बाद से ही इस मामले पर रणनीति बनाने के लिए विचार-विमर्श कर रहा था. यह मामला सुर्खियों में रहा था और इसे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के जरिए Gen-Z का समर्थन भी मिल चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं