विज्ञापन

यूपी में चुनाव में सपा से खींचतान के बीच कांग्रेस को मिला एक और साथी? दिल्ली में राहुल गांधी से अहम मुलाकात

लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने किसानों के मुद्दे को उठाने की मांग को राहुल गांधी के आगे रखा, जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया है.

यूपी में चुनाव में सपा से खींचतान के बीच कांग्रेस को मिला एक और साथी? दिल्ली में राहुल गांधी से अहम मुलाकात
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर सीटों को लेकर विवाद में है
  • लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने राहुल गांधी से 10 जनपथ पर सीट शेयरिंग और चुनावी रणनीति पर चर्चा की
  • लोकदल ने INDIA गठबंधन में तीस से अधिक सीटों की मांग की है और पश्चिमी यूपी में अपना जनाधार बताया है
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ महीनों का ही वक्त बचा है और हर दल अपने तरीके से तैयारी कर रहा है. कांग्रेस की बात करें तो वह समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर तैयार दिख रही है, लेकिन सीटों को लेकर रस्साकशी चल रही है. इस बीच राहुल गांधी की एक दिलचस्प मुलाकात जयंत चौधरी की पार्टी रालोद से अलग होकर बने लोकदल के नेता सुनील चौधरी से हुई है. सुनील चौधरी जो की लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 10 जनपथ पर मंगलवार को मुलाकात की है. 

विपक्षी INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग के बीच चौधरी सुनील सिंह की यह मुलाक़ात ख़ास बताई जा रही है. इससे पहले 16 सितंबर चौधरी सुनील सिंह अखिलेश यादव से भी मुलाकात कर चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक गठबंधन की सीटों और उत्तर प्रदेश में चुनावी कार्यक्रम को लेकर मुलाकात हुई है. जानकारी मिल रही है कि लोकदल ने गठबंधन में 35 सीटें अपने लिए मांग ली हैं. दावा किया है कि हमारे पास जाट समाज का अच्छा जनाधार है और पश्चिम यूपी में पकड़ है. लोकदल के सूत्रों के मुताबिक INDIA गठबंधन में लोकदल पार्टी के अध्यक्ष ने सपा और कांग्रेस के आगे 35 सीटों की दावेदारी को रखा है.

Latest and Breaking News on NDTV

एनडीटीवी को मिली जानकारी के मुताबिक लोकदल उन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जहां RLD और जयंत चौधरी चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं. सूत्रों के मुताबिक लोकदल ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के आगे 35 सीटों की पेशकश की है. उनका तर्क यह है कि जिन सीटों पर पिछली बार अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी को चुनाव लड़वाया था. उन सीटों को INDIA गठबंधन में लोकदल को दि जाए. हालांकि अखिलेश यादव और राहुल गांधी की तरफ से इस प्रस्ताव को कोई स्वीकृति नहीं दी गई है. सूत्रो के मुताबिक अभी फिलहाल प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ है. 

वहीं आज चौधरी सुनील सिंह और राहुल गांधी की मुलाकात में किसानों के मुद्दे पर भी बातचीत हुई है. सूत्रों के मुताबिक MSP समेत प्रदेश के कई अन्य मुद्दों पर भी दोनों के बीच बातचीत और चर्चा हुई है. लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने किसानों के मुद्दे को उठाने की मांग को राहुल गांधी के आगे रखा, जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया है. वहीं इस मुलाकात पर निगाहें इस लिए भी हैं क्योंकि एक ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने किले को मजबूत करने में जुटी है. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिन के दौरे पर मेरठ और सहारनपुर पहुंचे हुए है. दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं. ऐसे में अन्य सहयोगियों की मुलाकातों का दौर लगातार देखने को मिल रहा है.

लोकदल पार्टी की क्या होगी भूमिका? 

लोकदल पार्टी पार्टी 1979 में बनी थी, उत्तरप्रदेश के पशिमी यूपी के लिहाज से यह दल की भूमिका देखने को मिल रही हैं। दरसल चौधरी सुनील यूपी में पूर्व MLC रह चुके हैं और कैबिनेट मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह के बेटे हैं. ऐसे में चुनाव माहौल में आज की यह मुलाक़ात पश्चिमी यूपी के लिहाज से महत्वपूर्ण देखने को मिल रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News Today, Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, India News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com