विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- हाउडी इकोनॉमी...

राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल ने भारत की अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि यह सही आकार में नहीं है.

Also Read in
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- हाउडी इकोनॉमी...
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • राहुल और प्रियंका ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • भारत की अर्थव्यवस्था सही आकार में नहीं है: राहुल
  • अब निवेशक भी मोदी सरकार से दूर होने लगे हैं: प्रियंका
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल (Rahul Gandhi) ने भारत की अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि यह सही आकार में नहीं है. उन्होंने उस रिपोर्ट को भी शेयर किया जिसमें कहा गया है कि जून के बाद से अंतरराष्ट्रीय निवेशकों द्वारा 45 बिलियन डॉलर के शेयर बेचे गए हैं, क्योंकि अर्थव्यवस्था में विश्वास खत्म हो गया है. राहुल ने ट्वीट करते हुए यह भी कहा, 'हाउडी इकोनॉमी कैसी चल रही है मिस्टर मोदी' ऐसा लगता है कि यह बहुत अच्छा नहीं है.' बता दें कि ह्यूस्टन में 22 सितंबर को ‘हाउडी मोदी' नाम से एक कार्यक्रम होने वाला है जिसमें पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल होंगे.

फजीहत के बाद 'नौकरी वाले बयान' से पलटे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, अब कही यह बात... 

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बुधवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'अब निवेशक भी मोदी सरकार से दूर होने लगे हैं.' प्रियंका ने कहा, 'चकाचौंध दिखाकर रोज 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने या मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता. विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते. निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है. आर्थिक निवेश की जमीन दरक गई है.'

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का बड़ा बयान, कहा - देश में रोजगार की नहीं, काबिल युवाओं की है कमी

उन्होंने कहा, 'मगर भाजपा सरकार इस सच्चाई को स्वीकर नहीं कर रही है. आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में मंदी स्पीड ब्रेकर है, इसको सुधारे बिना सब रंग-रोगन बेकार है.'

VIDEO: केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा- देश में रोजगार की नहीं, युवाओं में योग्यता की कमी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, PM Modi, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com