उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार को हुए बवाल के बाद अब हालात नियंत्रण में हैं. आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हालात का जायजा लेने के लिए हल्द्वानी पहुंचे. गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया था. पुलिस ने बलप्रयोग करके हालात पर काबू पाया था. हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और करीब 300 लोग घायल हो गए.
हिंसा की घटना के बाद हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और आसपास के इलाके की पुलिस हाई अलर्ट पर है. मौके पर उत्तराखंड पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनभूलपुरा में हिंसा के बाद हालात का जायजा लिया. उन्होंने हल्द्वानी के अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात की. धामी ने हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों और पत्रकारों से भी मुलाकात की.
पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा था. अतिक्रमण हटाने के दौरान हमला हुआ है. कल हमारी महिला कर्मियों को मारा पीटा गया है, पत्थरों और बंदूकों से उन पर हमला किया है. इसके बारे में जितना खराब कहा जाए वह कम है. उत्तराखंड देवभूमि है, यहां कभी ऐसा नहीं हुआ है. इन्होंने देवभूमि की हवा खराब करने का काम किया है.
#WATCH हल्द्वानी, नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "न्यायलय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा था। अतिक्रमण हटाने के दौरान हमला हुआ है। कल हमारी महिलाकर्मियों को मारा पीटा गया है, पत्थरों और बंदुकों से उन पर हमला किया है। इसके बारे में जितना खराब… https://t.co/agtsV9uHg1 pic.twitter.com/SWg1Gk7TLm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2024
उन्होंने कहा कि, पत्रकारों के साथ मारपीट हुई है, बुरी तरह से उनके कैमरे तोड़े गए हैं. पत्रकारों को जिंदा आग में झोंकने तक का प्रयास किया गया है. कानून अपना काम करेगा. जिन लोगों ने भी सरकारी संपत्ति जलाई है उन पर कार्रवाई की जाएगी."
धामी ने कहा कि, "वहां पर सुनियोजित तरीके से प्रशासन के लोगों पर हमला हुआ... जान से भी मारने की कोशिश की गई... सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. जिन्होंने यह गलत काम किया है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी."
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है - ''भाजपा सरकार और प्रशासन की विफलता से भड़की हिंसा. हल्द्वानी में जनता के साथ अन्याय कर रही सरकार, हिंसा में हुई लोगों की मृत्यु, हृदयविदारक. मृतकों की आत्मा को शांति दे भगवान. हिंसा को जल्द से जल्द काबू करे सरकार, पीड़ितों को मिले मुआवजा.''
पुलिस बनभूलपुरा में उपद्रव में शामिल लोगों को चिन्हित करके उन पर मुकदमा दर्ज कर रही है. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर को छावनी में बदल दिया गया है. एसएसपी, डीएम समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं. पूरे इलाके में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है.
गौरतलब है कि गुरुवार को थाना बनभूलपुरा के पास मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान जमकर हंगामा हुआ था. नगर निगम की टीम जब जेसीबी लेकर पहुंची तो वहां मौजूद उपद्रवियों ने प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों पर पथराव किया. इसस कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए.
उपद्रवियों ने पुलिस, नगर निगम और पत्रकारों के वाहनों में आग लगा दी थी. हालात बेकाबू होने पर पुलिस को कई राउंड फायरिंग भी करनी पड़ी थी. बाद में इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी.
यह भी पढ़ें -
उत्तराखंड : हल्द्वानी में मदरसा गिराने के बाद हंगामा, जमकर हुई पत्थरबाजी; शूट एट साइट के ऑर्डर
'उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंके, पुलिसवालों को जलाने की कोशिश की' : हल्द्वानी DM
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं