विज्ञापन

बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें फिर होंगी शुरू, भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने की पुष्टि

दिल्ली और चीन की राजधानी बीजिंग के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होने को चीनी दूतावास की प्रवक्ता ने केवल यात्रा ही नहीं बल्कि व्यापार, पर्यटन और भरोसा बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें फिर होंगी शुरू, भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने की पुष्टि

भारत और चीन के बीच हवाई कनेक्टिविटी पटरी पर लौट रही है. अब नई दिल्ली और चीन की राजधानी बीजिंग के बीच जल्द ही सीधी उड़ानें शुरू होने वाली हैं. भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एयर चाइना इन उड़ानों को संचालित करेगा. 

चीनी दूतावास की प्रवक्ता ने इसे केवल यात्रा ही नहीं बल्कि व्यापार, पर्यटन और भरोसा बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम बताया. उन्होंने इसे एससीओ (SCO) और ब्रिक्स (BRICS) देशों के बीच लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए ग्रीन सिग्नल करार दिया. 

पिछले महीने ही चीन के शहर शंघाई से दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू हुई थी. छह साल में यह पहला मौका था, जब भारत और चीन के इन शहरों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट उड़ी थी. इसके बाद 1 फरवरी को एयर इंडिया की पहली फ्लाइट शंघाई के पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 230 यात्रियों को लेकर नई दिल्ली पहुंची थी. इंडिगो भी अपनी उड़ानें शुरू करने वाली है.

बता दें कि भारत और चीन के बीच पहले कोरोना महामारी और फिर सीमा पर सैन्य टकराव की वजह से 2020 से ही उड़ान सेवाएं ठप थीं. हाल के समय में रिश्तों पर जमी बर्फ पिघली है. इसी का नतीजा विमान सेवाओं के शुरू होने के रूप में दिख रहा है.

पिछले साल अक्तूबर से भारत और चीन के विभिन्न शहरों के बीच उड़ानें शुरू होने का सिलसिला शुरू हुआ था. इंडिगो नवंबर से कोलकाता से गुआंगझू और दिल्ली से गुआंगझू के बीच उड़ानें संचालित कर रही है. चीन की एयरलाइंस चाइना ईस्टर्न ने भी नवंबर से शंघाई से दिल्ली के बीच फ्लाइट शुरू की थीं. 

लेखक के बारे में
img
मनोज शर्मा
मनोज शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Beijing Flight, India China Flights News, India China News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com