- पटियाला के दो बार सांसद धर्मवीर गांधी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम वोटर ड्राफ्ट लिस्ट से गायब हैं
- धर्मवीर गांधी ने फाइनल वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए आपत्ति दर्ज करवाई और जरूरी दस्तावेज जमा किए हैं
- SIR अधिकारियों के मुताबिक 2003 की वोटर लिस्ट की जानकारी और जमा दस्तावेजों में कुछ अंतर पाया गया है
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता राघव चड्ढा के बाद पटियाला से दो बार के सांसद धर्मवीर गांधी का नाम SIR ड्राफ्ट लिस्ट से गायब है. ये दावा कांग्रेस नेता ने खुद किया है. उन्होंने कहा कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों का नाम वोटर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से गायब है. उनका कहना है कि वह साल 2000 से इसी पते पर रह रहे हैं. उन्होंने तीन लोकसभा चुनाव भी इसी पते से लड़े और दो बार जीते भी. उनके सभी सरकारी रिकॉर्ड्स में भी यही उनका स्थायी पता है, फिर कैसे उनका नाम काट दिया गया.
आपत्ति दर्ज पहले ही करवा दी है
डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि उन्होंने फाइनल वोटर लिस्ट में अपने और अपने परिवार के सदस्यों का नाम दर्ज करवाने के लिए आपत्ति पहले ही दर्ज करवा दी है. उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज भी संबंधित अधिकारियों को जमा कर दिए हैं.
वोटर लिस्ट में दर्ज जानकारी और जमा दस्तावेज में अंतर
जानकारी के मुताबिक, SIR से जुड़े अधिकारियों ने उनसे कहा है कि साल 2003 की वोटर लिस्ट में दर्ज उनकी जानकारी और पंजाब वोटर लिस्ट में सुधार के लिए उनकी तरफ से जमा किए गए डॉक्युमेंट्स में कुछ अंतर है.
पहले AAP नेता थे डॉ. धर्मवीर गांधी
बता दें कि डॉ. धर्मवीर गांधी पटियाला की राजनीति में बड़ा नाम हैं. वह दो बार पटियाला लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं. पहले वह आम आदमी पार्टी में थे. बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे.
राघव चड्ढा का नाम भी वोटर लिस्ट से कटा
बता दें कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी पंजाब वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की जानकारी दी थी. राघव चड्ढा ने इसमें राजनीतिक बदले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वह पंजाब से मौजूदा राज्यसभा सांसद हैं, उनका वोटर ID पंजाब के मोहाली में रजिस्टर्ड है. फिर भी, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मेरा नाम शिफ्टेड के तौर पर दिखाया गया है.
ये Video भी देखें :महाराष्ट्र में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 21% नाम कटे, 1 महिने का समय
ये भी पढ़ें-पंजाब की वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम कटा, बोले- ये सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं