विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर साधा निशाना, पूछा- स्पेशल रफ्तार से कैसे बना वोट?

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी नेता राघव चड्ढा का दिल्ली में तेजी से बने वोट को लेकर चुनाव आयोग से सवाल पूछा है.

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर साधा निशाना, पूछा- स्पेशल रफ्तार से कैसे बना वोट?
अनुराग ढांडा आप नेता
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी सांसद राघव चड्ढा के दिल्ली में वोटर लिस्ट में तेजी से नाम जुड़ने को लेकर सवाल उठाया. आप नेता ने कहा कि राघव चड्ढा का दिल्ली में वोट इतनी स्पेशल रफ्तार से कैसे बना है? चुनाव आयोग को इसका जवाब देना पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि 26 अगस्त को दिल्ली में वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6 भरा और 2 सितंबर तक उनका वोट अप्रूव होकर EPIC जनरेट हो गया. 

ढांडा ने आरोप लगाया कि एक आम नागरिक ने 5 अगस्त को फॉर्म 6 भरा लेकिन अबतक बीएलओ तक नियुक्त नहीं हुआ है. उन्होंने पूछा कि सवाल ये है कि दिल्ली में नया वोट बनवाने से पहले राघव चड्ढा का पंजाब वाला वोट फॉर्म 8 के जरिए ट्रांसफर हुआ था या नहीं? 

उन्होंने कहा कि जिस चुनाव अधिकारी ने उनका वोट बनाया, क्या उसने इस बाद की जांच की कि उनका पुराना वोट डिलीट या ट्रांसफर हो चुका है? ढांडा ने कहा कि चुनाव आयोग को इसका जवाब देना चाहिए. ढांडा ने कहा कि चड्ढा ने पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने उनका वोट कटवा दिया. उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को दिल्ली में वोट के लिए आवेदन और 3 सितंबर को पंजाब सरकार पर आरोप लगाए गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghav Chadda, Anurag Dhanda, AAP Vs BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com