पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान में गुरदासपुर के एक आरोपी को श्मशानघाट में नशा करते हुए पकड़ा गया है. पकड़े गए आरोपी का कांग्रेस पार्टी से सीधा संबंध है और उसकी कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आई हैं. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने पंजाब में नशे की समस्या को बढ़ावा दिया था.